फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   cirme

बाप-बेटे को निर्वस्त्र कर करेंट के झटके दिए

Sun, 20 Jul 2014 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला Updated Sun, 20 Jul 2014 12:26 AM IST
विज्ञापन
cirme
कैंट स्थित रामकिशन कॉलोनी के रहने वाले पिता और उसके बेटे ने कुछ व्यक्तियों पर अपहरण कर मारपीट करने का आरोप लगाया है। सिविल अस्पताल में भर्ती बाप-बेटे का आरोप है कि शाहपुर के हमलावरों ने उनका अपहरण उनको निर्वस्त्र कर करेंट लगाया। मामले की शिकायत पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन


पुलिस ने अब तक घायलों के बयान दर्ज नहीं किए हैं। सिविल अस्पताल में भर्ती धर्मपाल (55) और उसके बेटे मनीष (27) ने बताया कि वे 17 जुलाई सुबह अपने गांव सभालखा में किसी काम से जा रहे थे। उसी दौरान शाहपुर के कुछ लोगाें ने उनको जबरदस्ती बाइक पर बैठा लिया और मारपीट करते हुए शाहपुर में एक ट्यूबवेल पर ले गए। हमलावरों ने बाप-बेटे के साथ मारपीट की और दोनाें को निर्वस्त्र कर करेंट के झटके दिए। इसके बाद हमलावरों ने उन्हें पीटा और वहीं छोड़कर भाग गए। घायलावस्था में उन्हें कैंट सिविल अस्पताल में ले जाया गया।
विज्ञापन


बाद में उन्हें सिटी सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया गया। बाप-बेटे का का आरोप है कि हमलावर पहले भी उनके ऊपर हमला कर चुके हैं। इन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत देने के बाद भी पुलिस ने कार्रवाई नहीं की है। पुलिस चौकी हाउसिंग बोर्ड इंचार्ज जगदीश चंद ने बताया कि पुलिस को इस घटना की सूचना मिली है। दोनो पक्षों में पैसों के लेेनदेन का मामला है।  मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed