फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Chief Minister applauded seeing Quick action of Women force

महिला जवानों का क्विक एक्शन देख सीएम ने की सराहना

Mon, 21 Dec 2015 01:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला Updated Mon, 21 Dec 2015 01:00 AM IST
विज्ञापन
सिटी के रामबाग रोड में गीता जयंती के उपलक्ष्य में लगाई गई महिला पुलिस थाना की प्रदर्शनी की सीएम मनोहर लाल खट्टर ने सराहना की। उन्होंने महिला पुलिस बल को महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रेरित किया। वहीं, महिला थाना पुलिस की महिला जवानों ने भी सीएम के सामने अपनी प्रस्तुति देकर तालियां बटोरी। समारोह में पहुंचे लोगों ने भी इस प्रदर्शनी के लिए महिला पुलिस को बधाई दी।
विज्ञापन

प्रदर्शनी में दिखा महिला थाना का 'क्विक एक्शन'
इस प्रदर्शनी में महिला थाना पुलिस की तरफ से पुलिस गाड़ी और महिला थाना के विभिन्न पदों पर बैठी महिला कर्मचारियों को भी प्रस्तुत किया। प्रदर्शनी में महिला पुलिस जवानों ने दर्शाया कि जब महिला के साथ छेड़छाड़ करता है तो महिला पुलिस किस तरह क्वीक एक्शन लेकर उस महिला को सुरक्षा देकर आरोपी को काबू करती है। इस प्रस्तुति को देखते ही सीएम मनोहर लाल और सेहत मंत्री अनिल विज ने महिला पुलिस की सराहना की। इसके पश्चात महिला पुलिस जवानों ने एक महिला छेड़छाड़ की घटना के दौरान अपना खुद किस तरह मनचलों से बचाव कर सकती है, इसकी प्रस्तुति देकर सभी को जागरूक किया। सीएम मनोहर लाल खट्टर ने एसीपी पंखुड़ी कुमार और पुलिस डीसीपी अर्बन जश्नदीप सिंह रंधावा को महिलाओं की सुरक्षा और अपराध पर रोकथाम के लिए निर्देश दिए। इस दौरान महिल पुलिस थाना की एसएचओ अमरजीत कौर, मुंशी सुरिंद्र कौर, एएसआई सुलोचना, हेड कांस्टेबल उर्मिला, राजविंद्र, बलजिंद्र, ममतेश, कांस्टेबल नीलम सहित अन्य महिला पुलिस जवान मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed