{"_id":"630922c2a9cb8537ee5c71de","slug":"cheating-of-lakhs-in-the-name-of-getting-cheap-electronics-goods-ambala-news-knl119090314","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रॉनिक्स का सस्ता सामान दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्ट्रॉनिक्स का सस्ता सामान दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी
विज्ञापन
अंबाला। प्रदेश के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को अपने आवास पर विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। गृहमंत्री विज के समक्ष शहर निवासी व्यक्ति ने इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान दिलाने के नाम पर दो लाख से अधिक रुपयों की ठगी करने की शिकायत दी। विज ने मामले में एसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए। मोहड़ा से आए व्यक्ति ने प्लॉट पर कब्जा करने की शिकायत दी। गृहमंत्री ने छावनी के डीएसपी को कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसी प्रकार, न्यू टेगौर गार्डन और गुलाब मंडी से आए लोगों ने पानी की समस्या को लेकर शिकायत गृहमंत्री के सामने रखी। विज ने जन स्वास्थ्य विभाग के एक्सईएन को कार्रवाई के निर्देश दिए। करधान क्षेत्र से आए लोगों ने गली का निर्माण अधूरा होने की शिकायत दी। गृहमंत्री ने नगर परिषद अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। गोहाना से आए व्यक्ति ने उसकी टेक्सटाइल फर्म के फर्जी कागजात व्यक्ति द्वारा तैयार कर अपने नाम करने की शिकायत दी। एसपी सोनीपत को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके अलावा अन्य कई शिकायतें गृहमंत्री विज के समक्ष आई। जिन पर संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर कैंट डीएसपी राम कुमार, भाजपा मंडल प्रधान राजीव डिम्पल, अजय पराशर के अलावा सुरेंद्र तिवारी, विशाल टांगरी सहित अन्य मौजूद रहे।
इसके बाद गृहमंत्री अनिल विज ने पीडब्ल्यूडी अधिकारियों से विकास कार्यों को लेकर चर्चा की। पीडब्ल्यूडी के एसई सुलतान कौशिक, एक्सईएन राज कुमार सहित अन्य अधिकारियों को विकास कार्यों में तेजी लाने के दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पुस्तक का प्रकाशन करने पर दी बधाई
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रकाशित पुस्तक ‘टॉप 100 चाइल्ड प्रोडीगीज’ का प्रकाशन करने वाले अंबाला निवासी साहिल जिंदल को गृहमंत्री अनिल विज ने बधाई दी। साहिल जिंदल ने अपने दादा वेद प्रकाश जिंदल के साथ गृहमंत्री के आवास पर पहुंच उनका आशीर्वाद लिया। गौरतलब है कि दुबई में गत दिवस पुस्तक का विमोचन किया गया था। इस पुस्तक में विश्व के 100 प्रतिभाशाली बच्चों का उल्लेख है, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धियां हासिल की हैं।
आज सुनेंगे जनता की समस्याएं
गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज शनिवार को छावनी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में जनता दरबार में जनता की समस्याएं सुनेंगे। जनता दरबार प्रात: 11 बजे आयोजित किया जाएगा। इसमें गृहमंत्री विज प्रदेश के कोने-कोने से आने वाली जनता की समस्याएं सुन कर उनके समाधान के लिए दिशा-निर्देश देंगे।