{"_id":"6423402e9951e4bf0e013c57","slug":"chain-snatched-from-retired-government-school-teacher-ambala-news-c-18-1-74468-2023-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: सरकारी स्कूल की सेवानिवृत्त शिक्षिका से झपटी चेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: सरकारी स्कूल की सेवानिवृत्त शिक्षिका से झपटी चेन
विज्ञापन
अंबाला सिटी। बाइक स्नैचरों का आतंक इन दिनों बढ़ता जा रहा है। सोमवार को बाइक पर आए दो बदमाशों ने जग्गी कॉलोनी निवासी सरकारी स्कूल से रिटायर्ड शिक्षक अरूणा सोबती को निशाना बनाया। महिला रोजाना की तरह पुराने सिविल अस्पताल के सामने माता के मंदिर से माथा टेक कर स्कूटी से घर लौट रही थी। वह बसंत विहार की गली में पहुंची तो पीछे से दो लड़के बाइक पर सवार होकर आए और स्कूटी को साइड मारकर गिरा दिया। इतने में महिला कुछ समझ पाती कि बदमाश गले से सोने की चेन और लॉकेट छीनकर फरार हो गए। बदमाश साइन बाइक पर थे और हेलमेट लगा रखा था। लड़कों ने ग्रे रंग की टी शर्ट व लोअर आदि डाले हुए थे।
सीआईए की टीम ने मौके से जुटाई जानकारी, फुटेज भी जब्त की
वारदात होने के बाद इलाका पुलिस और सीआईए की टीम मौके पर पहुंची। डीएसपी ने खुद मौके पर जाकर मुआयना किया। वारदात वाली जगह पर लगे सीसीटीवी की फुटेज ली है। उसमें दिखाई दे रहा है कि बाइक सवार बदमाश आते हैं और हेलमेट लगा रखा होता है। टक्कर मारने के बाद बाइक आगे लगाते हैं और चेन छीनने के बाद फरार हो जाते हैं।
महिला का पर्स और दूसरे मामले में चेन स्नेचिंग की वारदातें अनसुलझी
शनिवार को बदमाशों ने सैनिक विहार के पास से दूध लेकर लौट रही महिला से चेन झपट ली थी। उस समय बदमाशों ने महिला को बचाव करने पर चोट मारी थी। उससे पहले शहर के टीबी अस्पताल के पास जा रही महिला आरती का पर्स झपट लिया था। इन वारदातों का अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया।