{"_id":"5d44938b8ebc3e6d1971b9a6","slug":"chaid-kidnap-ambala-news-rtk5092038168","type":"story","status":"publish","title_hn":"इधर एसपी ने बच्चा चोरी के गिरोह को बताया अफवाह उधर 12 साल के बालक के अपहरण का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इधर एसपी ने बच्चा चोरी के गिरोह को बताया अफवाह उधर 12 साल के बालक के अपहरण का प्रयास
विज्ञापन
chaid kidnap
- फोटो : AMBALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला सिटी। अंबाला में बच्चा चोरी करने वाले गिरोह को लेकर शुक्रवार सुबह जहां एसपी अभिषेक जोरवाल ने प्रेस कांफ्रेस कर मामले को अफवाह बताया, वहीं शाम को बलदेव नगर क्षेत्र में बाइक सवार तीन युवकों ने 12 साल के बच्चे के अपहरण का प्रयास किया। बच्चे के शोर मचाने पर उन्होंने हाथ पर चाकू से वार भी किया। इसके बाद भारी संख्या में लोग थाना पहुंचकर विरोध जताया। मामले की गंभीरता को जांच कर एसएचओ बलदेव नगर और डीएसपी मुनीष कुमार मौके पर पहुंचे और पुलिस टीम ने वारदात स्थल की छानबीन गहनता से शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि बलदेव नगर निवासी एक 12 वर्षीय लड़का शुक्रवार शाम को ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रहा था। जैसे ही वह हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के नजदीक पहुंचा तो एक बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। बच्चे के शोर मचाने पर एक युवक ने चाकू से वार कर दिया, जिससे बच्चे के हाथ में चोट आई है। यह घटना पुलिस की जानकारी में है, इसलिए वह इए घटना की तहकीकात में जुटी हुई है। वहीं घटना के बाद भारी संख्या में लोग थाने में एकत्रित हो गए और जमकर विरोध जताया। पुलिस के आश्वासन के बाद वे माने। डीएसपी हेडक्वार्टर सुल्तान सिंह का कहना है कि अफवाह के कारण लोग डरे हुए हैं। इस मामले में वारदात स्थल की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। मौके पर लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। जैसे ही पड़ताल पूरी होगी तभी सच सामने आएगा।
एसपी ने बच्चा चोर गिरोह को अफवाह व गलत बताया
पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल ने सुबह प्रेस कांफ्रेंस बुलाकर कहा कि अंबाला में बच्चों को उठाने संबंधी जो भ्रामक अफवाहें और प्रचार सोशल मीडिया पर चल रहा है, वह गलत है। अंबाला में इस प्रकार का कोई गैंग नहीं है और न ही किसी तरह के बच्चों के अपहरण का मामला है। कुछ असामाजिक तत्व कानून व्यवस्था को बिगाड़ने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेकर इस तरह की अफवाहें फैला रहे हैं लेकिन अंबाला पुलिस ऐसी किसी भी प्रकार की परिस्थितियों से निपटने के लिए न केवल सतर्क है बल्कि गंभीरता से सूचना और मामलों पर नजर बनाये हुए हैं।
विज्ञापन
असामाजिक तत्वों की 9729990106 नंबर पर दें सूचना
पुलिस अधीक्षक ने यह भी कहा कि जिला में कहीं पर भी लोगों को इस तरह के असामाजिक तत्व संदिग्ध हरकत करते हुए प्रतीत होते हैं तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। बकायदा इसके लिए डीएसपी हैडक्वार्टर सुल्तान सिंह को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस तरह की कोई भी सूचना उनके मोबाइल नंबर 9729990106 या कंट्रोल रूम में दे सकते हैं। उन्होंने प्रेस वार्ता के दौरान स्पष्ट किया ंकि पिछले दिनों को विभिन्न इलाकों से बच्चों को उठाने संबंधी सूचनाएं पुलिस थानों व चौकियों में पहुंची थी, उन सभी मामलों की जांच की गई लेकिन बच्चों के अपहरण वाली कोई बात सामने नहीं आई। संदिग्ध व अजनबी लगने वाले लोगों की वेरिफिकेशन की जा रही है ताकि उनके पिछले रिकॉर्ड बारे पता किया जा सके।
हमारे पास लिखित में चार शिकायतें आई, लेकिन सभी में यह पाया गया कि यह लोग मजदूरी करने बाहर से आए हुए हैं। इसको लेकर उन्होंने उन मजदूरों के ठेकेदारों से जाकर भी बात की, जिनके काम करने की पुष्टि उन्होंने स्वयं की। अनजान व्यक्ति होने के कारण वह भीड़ का शिकार हो गए। भीड़ ने एक महिला को भी अपना शिकार बना लिया। महिला के साथ मारपीट करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
- अभिषेक जोरवाल, एसपी, अंबाला।