फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   CDPO gave healthy diet tips to mothers

Ambala News: सीडीपीओ ने माताओं को दिए स्वस्थ आहार के टिप्स

Sat, 18 Apr 2026 01:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 18 Apr 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
CDPO gave healthy diet tips to mothers
चांणसौली में पोषण पखवाड़े के तहत जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेती महिलाएं व अन्य। एआईपीआरओ - फोटो : 1
नारायणगढ़। चांणसौली गांव में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण पखवाड़े के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी अरविंदर कौर ने माताओं और बच्चों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। सीडीपीओ अरविंदर कौर ने माताओं को बच्चों के लिए स्वस्थ और पौष्टिक आहार के महत्व को समझाया। उन्होंने तीन से छह वर्ष के बच्चों को नियमित आंगनबाड़ी केंद्र भेजने और गर्भवती व स्तनपान कराने वाली महिलाओं के उचित पोषण पर जोर दिया। इस दौरान आंगनबाड़ी बच्चों का वजन और ऊंचाई भी मापी गई। सुपरवाइजर अनु ने बताया कि नौ से 23 अप्रैल तक चलने वाले इस अभियान का मुख्य उद्देश्य कुपोषण को जड़ से खत्म करना है। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन

चांणसौली में पोषण पखवाड़े के तहत जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेती महिलाएं व अन्य। एआईपीआरओ

चांणसौली में पोषण पखवाड़े के तहत जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेती महिलाएं व अन्य। एआईपीआरओ- फोटो : 1

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed