फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   CBSE evaluation exams begin, internal and external examiners along with supervisors to monitor

Ambala News: सीबीएसई मूल्यांकन परीक्षाएं शुरू, आंतरिक व बाहरी परीक्षक के साथ पर्यवेक्षक रखेंगे नजर

Sat, 17 Jan 2026 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 17 Jan 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
CBSE evaluation exams begin, internal and external examiners along with supervisors to monitor
अंबाला सिटी। सीबीएसई बोर्ड माध्यम से चल रहे राजकीय व निजी स्कूलों में मूल्यांकन परीक्षाएं शुरू हो गई। वीरवार को कई स्कूलों में पहले दिन मूल्यांकन परीक्षाएं करवाई गई। इन परीक्षाओं को लेने के लिए बोर्ड की ओर से बाहरी परीक्षक लगाए गए हैं। परीक्षा लेने के लिए आंतरिक परीक्षक भी साथ होंगे। इन परीक्षाओं को लेकर पर्यवेक्षक नजर रखेंगे। यह पर्यवेक्षक भी दूसरे स्कूलों से लगाए गए हैं। पहले कुछ ही विषयों के लिए परीक्षक होते थे। इस बार सभी विषयों के परीक्षक लगाए गए हैं। वहीं, आगामी 15 फरवरी से बोर्ड की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाएं होनी हैं।
विज्ञापन


फरवरी माह तक चलेंगी मूल्यांकन परीक्षाएं, 13 से ज्यादा विषयों की होंगी

शीतकालीन अवकाश वीरवार को खत्म हो गए। अब स्कूलों में मूल्यांकन परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। बोर्ड की ओर से यह परीक्षाएं करवाने के लिए 14 फरवरी तक का समय दिया गया है। जिले के ज्यादातर स्कूलों ने इन परीक्षाओं को पूरा करवाने के लिए फरवरी माह के शुरूआत तक का लक्ष्य रखा गया है, क्योंकि इनके अंक भी अपलोड किए जाने हैं।
विज्ञापन

शहर में डीएवी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. आरआर सूरी ने बताया कि स्कूलों में 13 विषयों की मूल्यांकन परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। इन परीक्षाओं को करवाने के लिए बाहरी परीक्षक के साथ पर्यवेक्षक भी नजर रखेंगे। वहीं, स्कूल में रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, राजनीति शास्त्र, कंप्यूटर, इतिहास, संगीत, अकाउंटेंसी, अर्थशास्त्र, बिजनेस स्टडी, भूगोल सहित अन्य विषयों की मूल्यांकन परीक्षाएं होंगी। वहीं, पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल प्रधानाचार्य डॉ. विकास कोहली ने बताया कि स्कूल में मूल्यांकन परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। यह फरवरी माह के शुरुआत तक पूरी कर ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में 300 से ज्यादा राजकीय व निजी स्कूल में होंगी परीक्षाएं

इस बार राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल पुलिस लाइन में पहली बार सीबीएसई बोर्ड माध्यम से परीक्षाएं करवाई जाएंगी। इस स्कूल में पहली बार बोर्ड की मूल्यांकन परीक्षाएं शुरू होंगी। जिले की बात करें तो 300 से ज्यादा राजकीय व निजी स्कूलों के विद्यार्थी यह परीक्षाएं देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed