फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Caught 210 boxes of wine and beer

शराब और बीयर की 210 पेटी पकड़ी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Caught 210 boxes of wine and beer
अंबाला। थाना बराड़ा पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम देते हुए शराब की बड़ी खेप बरामद की है। बुधवार देर रात को पुलिस ने एक पिकअप गाड़ी को हिरासत में लिया। तलाशी लेने पर इसमें से अंग्रेजी शराब के अलग-अलग ब्रांड की करीब 90 पेटी और बीयर की 120 पेटी बरामद हुई। इन पेटियों में 1020 बोतल और 120 आधे अंग्रेजी व 1440 बोतल बीयर की मिली हैं। पिकअप को अधोया चौक बराड़ा के निकट उगाला चौक पर नाकाबंदी कर पकड़ा। पिकअप में तलाशी के दौरान भारी मात्रा में शराब मिलने पर पुलिस ने मौके पर एक्साइज इंस्पेक्टर को बुलाया। यहां उनकी उपस्थिति में शराब बरामद की।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आरोपी पिकअप चालक विक्रम जिला कुरुक्षेत्र के गांव घराड़सी का रहने वाला है। बृहस्पतिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के रिमांड पर लिया है। बताया जाता है कि आरोपी विक्रम पिपली से शराब लेकर चला था। उसने गांव होली स्थित ठेका में यह शराब उतारनी थी। पूछताछ में आरोपी कोई लाइसेंस व परमिट पेश नहीं कर पाया।
विज्ञापन

साढ़े चार लाख की शराब बरामद
बराड़ा पुलिस थाना के प्रभारी वीरेंद्र शर्मा ने बताया कि करीब साढ़े चार लाख रुपये की शराब बरामद की गई है। पुलिस ने शराब और गाड़ी को कब्जे में ले लिया है। आरोपी पिकअप चालक से भी पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहड़ा से बरामद हुआ था शराब का जखीरा
पंजाब और हरियाणा पुलिस ने मोहड़ा के निकट बनाए गए एक गोदाम से 30 अक्तूबर 2021 को शराब का बड़ा जखीरा बरामद किया था। यहां पंजाब पुलिस ने कार्रवाई के दौरान दो ट्रकों में छुपाई गई शराब की हजारों पेटियां बरामद की थी। वहीं, इससे पहले मार्च 2021 में साहा क्षेत्र में भी दो कोठियों में अवैध रूप से चल रहे शराब कारोबार का खुलासा हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed