फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Case of harassing by trapping in the web of love

Ambala News: प्यार के जाल में फंसाकर परेशान करने का केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Apr 2025 01:56 AM IST
विज्ञापन
Case of harassing by trapping in the web of love
मुलाना। एक लड़के ने प्यार के जाल में फंसाकर नाबालिगा को पहले फोन दिया। फिर उसे नाजायज संबंध बनाने के लिए परेशान करने लगा। पंचायत होने के बावजूद आरोपी नहीं माना। नाबालिग पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक को शिकायत सौंप कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

मुलाना थाना क्षेत्र के गांव की रहने वाली नाबालिगा ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि तीन साल पहले उसकी नितिन नाम के लड़के से इंस्टाग्राम पर बातचीत हुई। इसके बाद उनकी मुलाकात हुई। इस दौरान लड़के ने नाबालिग लड़की को मोबाइल दिया। कुछ समय दोनों के बीच बातचीत होती रही लेकिन कुछ समय बाद लड़की ने उससे बातचीत करने से मना कर दिया।
विज्ञापन

आरोपी लड़का उसे प्यार के जाल में फंसाता रहा। लड़की के माता-पिता दोनों दिव्यांग है। इसका आरोपी ने फायदा उठाया। शिकायत के अनुसार आरोपी ने उसे गंदे संदेश किए। एक बार जब लड़की ने उससे बातचीत करने से मना कर दिया तो उसने लड़की के मामा के लड़के और उसकी मम्मी के साथ गालीगलौज की। इसकी उनके पास रिकार्डिंग भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद सारी बात लड़की ने अपने परिवार को बताई। इसके चलते 31 मार्च को जागधौली गांव में पंचायत हुई । जहां आरोपी के पिता और भाई भी मौजूद थे । उन्होंने पंचायत में अपनी गलती कबूल ली और फिर संदेश व फोन करने से मना किया। बावजूद इसके आरोपी लड़का लड़की को देर रात तक लगातार फोन करता रहा। आरोप है कि आरोपी लड़का नाबालिगा से नाजायज संबंध बनाने और उसके संदेश व वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। आरोपी लड़की को फोन पर संदेश भेजकर जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed