फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   case for encrochment

अतिक्रमण हटाने के लिए जिला अदालत में केस

Wed, 09 Apr 2014 12:28 AM IST
अमर उजाला अंबाला
अमर उजाला अंबाला Updated Wed, 09 Apr 2014 12:28 AM IST
विज्ञापन
case  for encrochment
अंबाला कैंट। गांधी मार्केट की दुकानों को लेकर एक बार फिर नगर निगम अंबाला को अपना जवाब जिला अदालत में पेश करना है। इस बार सीएनआई चर्च की ओर से दावा किया गया है कि गांधी मार्केट की दुकानें उनकी जमीन पर बनी हैं और इस पर अतिक्रमण किया गया है। इसी को लेकर अब निगम को अपना जवाब 9 अप्रैल को दाखिल करना है।
विज्ञापन

सीएनआई चर्च की ओर से लगातार यह दावा किया जाता रहा है कि सीएनआई चर्च की जमीन पर अतिक्रमण कर दुकानें बना दी गई हैं। इसी को लेकर जिला अदालत में सीएनआई चर्च की ओर से केस डाला गया। इसी केस की सुनवाई अब 9 अप्रैल को है। इस सुनवाई में नगर निगम को सीएनआई चर्च के किए गए दावे को लेकर अपना जवाब दाखिल करना है। इसी जवाब पर सीएनआई चर्च के वकील यह केस आगे बढ़ाएंगे। इसी को लेकर अब गांधी मार्केट के दर्जनों दुकानदारों की धड़कनें बढ़ रही हैं। अभी हाल ही में हाईकोर्ट के निर्देश पर कैंट के बाजारों में जो कार्रवाई हुई, उससे दुकानदार भी सहमे हैं। उल्लेखनीय है कि अभी हाल ही में निगम ने हाईकोर्ट के निर्देश पर अवैध अतिक्रमण हटाए हैं।
विज्ञापन


----
‘सीएनआई चर्च की ओर से अदालत में केस डाला गया है, जिसमें नगर निगम को अपना जवाब 9 अप्रैल को देना है। इसके बाद ही आगे केस बढ़ाया जाएगा।’
- एडवोकेट एसकेएस बेदी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed