फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Car runs over person out for a stroll; critically injured.

Ambala News: कार ने सैर पर निकले व्यक्ति को कुचला, गंभीर रूप से घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 12:32 AM IST
विज्ञापन
Car runs over person out for a stroll; critically injured.
अंबाला सिटी। सेक्टर-8 स्थित पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार कार ने सुबह की सैर पर निकले विनोद कुमार (57) को टक्कर मार दी। हादसे में विनोद की टांग की हड्डी कई जगह से टूट गई थी। यह हादसा 15 अप्रैल की सुबह 6 बजे हुआ था। गंभीर हालत के चलते सिटी के नागरिक अस्पताल से उन्हें चंडीगढ़ पीजीआई भेज दिया गया था। पुलिस ने कार चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस को दी तहरीर में बस्ती विहार के मनमोहन नगर निवासी दर्शन लाल ने बताया कि उनके बड़ा भाई विनोद कुमार (57) दिल के मरीज हैं व रोजाना सैर पर जाते हैं। 15 अप्रैल की सुबह करीब 6 बजे जब विनोद कुमार सेक्टर-8 पेट्रोल पंप के सामने से पैदल गुजर रहे थे तो कार ने टक्कर मार दी थी। संवाद
विज्ञापन



बाइल शॉप पर काम करने वाला युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता

अंबाला। जगाधरी गेट स्थित डैशिंग मोबाइल वर्ल्ड दुकान पर काम करने वाला राजकुमार संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। युवक के भाई प्रदीप की तहरीर पर अंबाला सिटी थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। लाला गौरी शंकर का अहाता निवासी प्रदीप कुमार ने बताया कि बड़ा भाई राजकुमार जगाधरी गेट स्थित डैशिंग मोबाइल वर्ल्ड पर पिछले 12 वर्ष कार्यरत है। राजकुमार शादीशुदा है और उसके दो बच्चे हैं। 15 अप्रैल की सुबह करीब 11 बजे राजकुमार ने अपने दुकान मालिक से 500 रुपये खुले लिए और बिना कुछ बताए दुकान से बाहर निकल गया। उसके बाद से वह नहीं लौटा। लापता होने के समय सफेद टी-शर्ट और काली पैंट पहनी हुई थी। उसकी दाहिनी बाजू पर हिंदी में राजू नाम लिखा हुआ है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी खंगाल रही है। संवाद
विज्ञापन




1 किलो अफीम के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार

अंबाला सिटी। हरि पैलेस कट के निकट से सीआईए-1 की टीम ने आरोपी को 1 किलो अफीम सहित काबू किया। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के बरेली निवासी राम करन के रूप में हुई है। टीम को शुक्रवार दोपहर सूचना मिली थी कि राम करन अफीम बेचने की फिराक में हरि पैलेस कट के पास खड़ा है। नाकाबंदी कर आरोपी को पुलिस ने मौके पर काबू कर लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लेगी ताकि मुख्य नशा तस्कर तक पहुंचा जा सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed