{"_id":"63fd0444bb4dbddfb4058fe4","slug":"car-rider-attacked-with-gandasi-injured-cash-snatched-ambala-news-c-18-1-44544-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: कार सवार पर गंडासी से हमला कर किया घायल, नकदी छीनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: कार सवार पर गंडासी से हमला कर किया घायल, नकदी छीनी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
अंबाला। बाइक सवार तीन युवकों ने सिंघावाला में कार सवार व्यक्ति पर गंडासी से हमला कर घायल कर दिया और 15 हजार की नकदी छीन कर फरार हो गए। यह घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। इस मामले की सूचना पाकर डायल 112 मौके पर पहुंची और कार्रवाई शुरू की।
बताया जाता है कि सोमवार को सिंघावाल में कार सवार व्यक्ति अपनी बेटी के साथ जा रहा था। इसी दौरान बाइक पर तीन युवक आये और कार सवार व्यक्ति पर गंडासी से हमला कर दिया। इस हमले में कार सवार घायल हो गया। घायल करने पर बाइक सवार आरोपियों ने व्यक्ति के गले से सोने की चेन व मोबाइल छीनने की कोशिश की। जबकि मोबाइल टूट गया। इसके बाद उन्होंने व्यक्ति के पास से 15 हजार रुपये की नकदी छीन ली और फरार हो गये।