{"_id":"69a3581a711b73859b0ba4cd","slug":"cantt-will-be-expanded-till-the-ring-road-seven-new-sectors-will-be-built-in-1000-acres-ambala-news-c-36-1-amb1002-159047-2026-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: रिंग रोड तक कैंट का होगा विस्तार, 1000 एकड़ में बसेंगे सात नए सेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: रिंग रोड तक कैंट का होगा विस्तार, 1000 एकड़ में बसेंगे सात नए सेक्टर
विज्ञापन
- रिहायशी और औद्योगिक सुविधाओं में होगा इजाफा, मंत्री अनिल विज ने दिए थे सर्वेक्षण के निर्देश
माई सिटी रिपोर्टर
अंबाला। छावनी की तस्वीर पूरी तरह बदलने वाली है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) की ओर से यहां करीब 1000 एकड़ भूमि पर सात नए सेक्टर विकसित किए जाएंगे। शनिवार को इस योजना के बारे में मंत्री अनिल विज ने जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इससे न केवल शहर का दायरा बढ़ेगा, बल्कि रिहायशी और औद्योगिक सुविधाओं में भी सुधार होगा।
पिछले वर्ष ही अनिल विज ने रिंग रोड के निर्माण को देखते हुए एचएसवीपी के नए सेक्टरों की मांग उठाई थी। उन्होंने अधिकारियों को सर्वेक्षण के निर्देश दिए थे ताकि रिंग रोड के किनारे सुनियोजित विकास किया जा सके। अब उनकी यह योजना धरातल पर उतरती नजर आ रही है।
इन गांवों की जमीन पर होगा विस्तार
मंत्री विज ने बताया कि इस परियोजना में विधानसभा क्षेत्र से सटे कई गांव आएंगे। इनमें घसीटपुर, बुहावा, शाहपुर, ब्राह्मण माजरा, करधान, सरसेहड़ी, चंदपुरा, मच्छौंडा, उगाड़ा, दुखेड़ी, सलारहेड़ी, रांवला, मंगलई और सम्भालखां आदि गांव की भूमि पर विकास कराया जाएगा।
विज्ञापन
रिहायशी से लेकर इंडस्ट्रियल हब तक
प्रस्तावित योजना के तहत सेक्टर 27, 28, 36, 40, 40-ए, 41-ए और सेक्टर-42 को विकसित किया जाएगा। इन सेक्टरों की विशेषता यह होगी कि यहां केवल मकान ही नहीं, बल्कि कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स और आधुनिक बाजार होंगे। ओपन स्पेस व पार्क के लिए विशेष जगह छोड़ी जाएगी। ट्रांसपोर्ट एवं कम्युनिकेशन के आधुनिक केंद्र बनेंगे। इंडस्ट्रियल प्लेस से रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
30 अप्रैल तक कर सकेंगे आवेदन
जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए सरकार ने ई-भूमि पोर्टल का सहारा लिया है। जो किसान या भू-स्वामी स्वेच्छा से अपनी जमीन सरकार को देना चाहते हैं, वे 30 अप्रैल 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। पोर्टल पर आवेदन करने वाले भू-स्वामियों को जमीन का उचित बाजार भाव मिलेगा।