फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Cantonment gets gift of multipurpose parking

Ambala News: छावनी को मिली बहुउद्देशीय पार्किंग की सौगात

Wed, 08 Nov 2023 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Wed, 08 Nov 2023 01:32 AM IST
विज्ञापन
Cantonment gets gift of multipurpose parking
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


अंबाला। हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मंगलवार को 19.38 करोड़ से तैयार बहुउद्देशीय पार्किंग की सौगात छावनी के निवासियों को दी। पहले ही दिन नगर परिषद ने पांच हजार रुपये की कमाई की। पार्किंग में चार वाहनों के मासिक पास भी बनाए गए वहीं, 12 वाहनों के घंटे के हिसाब से किराया लिया गया। वाहन चालकों ने पार्किंग की सुविधा देने के लिए गृहमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।
उद्घाटन समारोह के दौरान गृहमंत्री ने कहा कि छावनी के सभी बाजार आपस में एक दूसरे से जुड़े हैं। एक ही जगह सभी जरूरत की वस्तुएं मिलती हैं। बाजार में खरीददारी के लिए वाहन ले जाने की जरूरत नहीं है। अगर फिर भी कोई व्यक्ति पैदल नहीं जा सकता तो वो ई-रिक्शा की सुविधा ले सकता है, जोकि उसे पार्किंग के सबसे नीचे बनाए गए ई-रिक्शा स्टैंड पर मिलेगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अंबाला छावनी के सेंटर प्वाइंट में पार्किंग तैयार की गई है ताकि तंग होते बाजारों में आवागमन सुगम हो सके। वहीं अब सभी की यह खुद ही जिम्मेदारी बनती है, चाहे वो दुकानदार हों या फिर खरीदार कि वो अपने वाहनों को इस पार्किंग में खड़ा करें ताकि पुलिस को सख्ती न करनी पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

गृहमंत्री ने कार से पूरी पार्किंग के तीन तलों का बारीकी से निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि छावनी के प्रत्येक आवागमन द्वार पर होर्डिंग लगाए जाएं ताकि वाहन चालकों को बहुउद्देशीय पार्किंग की जानकारी मिल सके। उद्घाटन समारोह के दौरान रेलवे रोड रंधावा मार्केट, राय मार्केट, ऑटो एसोसिएशन, गांधी मार्केट एसोसिएशन, सदर बाजार, चौड़ा बाजार, हनुमान मार्केट, बजाजा बाजार सहित विभिन्न बाजार एसोसिएशनों ने पार्किंग की सुविधा देने के लिए गृहमंत्री को पुष्प गुच्छ देकर आभार जताया। इस मौके पर अंबाला कैंट के एसडीएम व नप प्रशासक सतिंद्र सिवाच, कार्यकारी अधिकारी नप जरनैल सिंह आदि मौजूद रहे।
पार्किंग में 650 वाहन खड़े करने की व्यवस्था



बहुउद्देशीय पार्किंग में 650 वाहनों के खड़ा करने की व्यवस्था की गई है। इसमें 300 दोपहिया वाहन और 350 चौपहिया वाहन शामिल हैं। दोपहिया वाहन के 6 घंटे तक 10 रुपये और 24 घंटे तक 20 रुपये, वहीं चौपहिया वाहन के लिए 20 और 40 रुपये निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा मासिक पास के लिए दोपहिया वाहन चालक को 250 रुपये और चौपहिया वाहन चालक को 800 रुपये देने होंगे। इसी प्रकार दोपहिया वाहन पर 250 रुपये और चौपहिया पर 500 रुपये का जुर्माना लगाने का प्रावधान भी किया गया है।

लिफ्ट का कार्य बाकी



बहुउद्देशीय पार्किंग में लिफ्ट लगाने का कार्य अभी लंबित है। इसकी फाइल मुख्यालय भेजी गई है। गृहमंत्री अनिल विज ने बताया कि लिफ्ट लगने के बाद लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। इसमें वाहनों के साथ लोग भी किसी तल पर आसानी से जा सकेंगे। दो-तीन माह में लिफ्ट लग जाएगी। लिफ्ट में ही ऐसा प्रबंध किया जाएगा कि इसमें वाहन चालक को यह भी जानकारी मिल जाएगी कि किसी तल पर खाली जगह है और वह अपने वाहन को वहां बिना किसी परेशानी के खड़ा कर सकता है।


दो दिन चलेगा जागरूकता अभियान

गृहमंत्री ने बेशक करोड़ों रुपये की लागत से तैयार बहुउद्देशीय पार्किंग की सुविधा उपलब्ध करवा दी है। यह सुविधा तभी सिरे चढ़ेगी जब प्रत्येक दुकानदार व बाजार आने वाला चालक अपने वाहन को पार्किंग में खड़ा करेगा। इसके लिए पहले दो दिनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा और फिर पुलिस की मदद से वाहनों पर कार्रवाई आरंभ की जाएगी। इसके लिए बाजार की एसोसिएशन से भी आग्रह किया जाएगा ताकि वो दुकानदारों को बहुउद्देशीय पार्किंग में वाहन खड़ा करने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed