फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Canter hits bike, one dead and two injured

Ambala News: कैंटर ने मारी बाइक को टक्कर, एक की मौत और दो घायल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Dec 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Canter hits bike, one dead and two injured
बराड़ा। वीरवार शाम को छाई धुंध में पीर बाबा की दरगाह पर माथा टेककर घर लौट रहे बाइक सवार तीन लोगों को कैंटर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार तीनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं उपचार के दौरान एक महिला की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और घायलों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन

राजन काॅलोनी नजदीक निरंकारी भवन बराड़ा निवासी हैप्पी कुमार ने बताया कि वो सब्जी बेचने का काम करता है। मंडी गेट के पास उसकी दुकान है। 28 दिसंबर की शाम वह अपनी माता बिमला व थंबड़ गांव निवासी चाची गीता देवी के साथ बाइक पर पीर बाबा की दरगाह पर माथा टेकने गए थे। इस दौरान घनी धुंध छाई हुई थी। वापसी में माथा टेकने के बाद जब वो बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे तो ओवरब्रिज बराड़ा से पहले दुर्गा नर्सरी के पास पहुंचे पीछे से तेज रफ्तार कैंटर ने बाकइ को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें उपचार के लिए सामान्य अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उपचार के दौरान उसकी चाची की मौत हो गई। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed