फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   by train, Chandigarh to Ambala in 38 mins

बुधवार से अंबाला केवल 38 मिनट में

Tue, 24 Sep 2013 11:32 PM IST
अंबाला
अंबाला Updated Tue, 24 Sep 2013 11:32 PM IST
विज्ञापन
by train, Chandigarh to Ambala in 38 mins
चंडीगढ़ से अंबाला का ट्रेन का सफर बुधवार से सिर्फ 38 मिनट का रह जाएगा। चंडीगढ़ से नई दिल्ली के बीच दोपहर में चलने वाली शताब्दी बुधवार से अंबाला में भी रुकेगी।
विज्ञापन


यह ट्रेन चंडीगढ़ से अंबाला तक सबसे कम समय में पहुंचने वाली ट्रेन होगी। यह चंडीगढ़ से नई दिल्ली के बीच भी सबसे कम समय लगाने वाली ट्रेन है।

इस ट्रेन का अंबाला में स्टॉपेज होने से चंडीगढ़ से अंबाला के बीच ट्रेन की दूरी दो मिनट कम हो जाएगी। अभी चंडीगढ़ से अंबाला के बीच चलने वाली ट्रेनें 40 मिनट से 1.20 घंटा लेती हैं। चंडीगढ़ से सुबह और शाम को नई दिल्ली के लिए जाने वाली शताब्दी 40 मिनट लेती हैं, जबकि दोपहर में चलने वाली शताब्दी 38 मिनट में ही अंबाला पहुंच जाएगी। इस ट्रेन से अंबाला जाने के लिए यात्रियों को 275 रुपये खर्च करने होंगे।
विज्ञापन


सुबह और शाम के समय नई दिल्ली के लिए जाने वाली शताब्दी एक्सप्रेस के अलावा चंडीगढ़- लखनऊ एक्सप्रेस, चंडीगढ़-अजमेर गरीब रथ एक्सप्रेस, ऊंचाहर एक्सप्रेस भी चंडीगढ़ से अंबाला तक पहुंचने में 40 मिनट लेती हैं। कालका मेल 50 मिनट, जनशताब्दी एक्सप्रेस 57 मिनट और हिमालयन क्वीन 52 मिनट लेती है। केरल संपर्क क्रांति एक्सप्रेस 1 घंटा 20 मिनट लेती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 चंडीगढ़ से नई दिल्ली के बीच 14 जनवरी से तीसरी शताब्दी एक्सप्रेस शुरू हुई थी। अभी तक चंडीगढ़-नई दिल्ली के बीच यह पहली ट्रेन थी, जो नॉन स्टाप थी। यात्रियों की मांग पर रेलवे ने अंबाला में भी इसका स्टॉपेज तय कर दिया है। यह ट्रेन अंबाला में दो मिनट तक रुकेगी और यह परिवर्तन बुधवार से प्रभावी हो रहा है। इससे अंबाला से नई दिल्ली जाने वाले यात्रियों को नई दिल्ली के लिए एक और शताब्दी मिल जाएगी।

दोपहर में चलने वाली शताब्दी चंडीगढ़ से दिल्ली पहुंचने में 3.20 घंटा लेती है। जबकि, सुबह और शाम को चलने वाली शताब्दी चंडीगढ़ से नई दिल्ली की दूरी 3.25 घंटे में तय करती हैं। ऐसे में दिल्ली पहुंचने में यह ट्रेन पांच मिनट का समय कम लेती है। अंबाला में स्टॉपेज होने के बाद भी यह ट्रेन दिल्ली पहुंचने में 3.20 घंटा लेगी।


आज से यह होगा शेड्यूल
नई दिल्ली के बीच तीसरी शताब्दी दोपहर 12 बजे चंडीगढ़ से रवाना होगी और 12.38 पर अंबाला पहुंचेगी। अंबाला से यह ट्रेन 12.40 पर प्रस्थान करेगी और दोपहर 3.20 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन शाम 7.15 बजे नई दिल्ली से चलेगी और रात 9.53 पर अंबाला पहुंचेगी। रात 9.55 पर यह ट्रेन अंबाला से प्रस्थान करेगी और रात 10.35 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed