फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Budget should increase for roads and public transport

Ambala News: सड़कों, पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए बढ़ना चाहिए बजट

Thu, 15 Feb 2024 04:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Thu, 15 Feb 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Budget should increase for roads and public transport
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला सिटी। शहर के विकास के लिए आगामी बजट से काफी उम्मीदें है। बजट में बढ़ोतरी होने से शहर में विकास कार्य हो पाएंगे। शहर के सौंदर्यीकरण, सड़कों, पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए बजट बढ़ना चाहिए ताकि लोगों को सुविधाएं मिल सकें। नगर निगम के पार्षदों ने शहर के विकास के लिए बजट को बढ़ाने की मांग की है, जिससे सड़कों को बनाया जा सके और सफाई व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जा सके।

इस बार 15 से 20 फीसदी बजट बढ़ने की उम्मीद
बजट में इस बार इजाफा होने की उम्मीद है। यह बजट 15 से 20 फीसदी तक बढ़ सकता है। बजट बढ़ने से शहर में और अधिक विकास कार्य होंगे। शहर का सौंदर्यीकरण व सेनिटेशन से जुड़े कार्यों में तेजी आएगी। सेनिटेशन को लेकर बजट में इजाफा होना चाहिए। विजय चौधरी टोनी, पार्षद, वार्ड नंबर चार।
विज्ञापन

लोकल बॉडी को दी जाए पावर
बजट से काफी उम्मीदें हैं। नगर निगम में अधिकारी अपनी मनमर्जी से कार्य करते हैं। अर्बन लोकल बॉडी को पावर देनी चाहिए। निगम हाउस में मुद्दे पास हो जाते हैं, लेकिन पावर न होने की वजह से कार्य नहीं हो पाते। जिससे शहर का विकास रूक रहा है। शहर की सड़कों और विकास कार्यों को लेकर बजट को बढ़ाया जाना चाहिए। - राजेश मेहता, डिप्टी मेयर, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई व्यवस्था के लिए बढ़ाना चाहिए बजट
शहर के विकास कार्यों के लिए ज्यादा बजट होना चाहिए, क्योंकि यह लोगों की जरूरत है। निगम की कई जमीनों पर लोगों ने कब्जे किए हुए हैं। निगम इन जमीनों को कब्जा मुक्त कर अपने कब्जे में ले और विकास कार्य करवाए। जिससे निगम का राजस्व बढ़ेगा। सफाई व्यवस्था के लिए बजट बढ़ाना चाहिए ताकि ज्यादा कर्मचारी रखे जा सकें। - सरदूल सिंह, पार्षद वार्ड-18।

पानी की निकासी के ठोस प्रबंध हों
सरकार से मांग है कि शहर में शिक्षा के क्षेत्र, मेडिकल सुविधाओं, पब्लिक ट्रांसपोर्ट के लिए और बजट बढ़ना चाहिए। शहर के विकास के लिए सड़कें बननी चाहिए। बजट में शहर से बरसाती पानी की निकासी के ठोस प्रबंध को लेकर प्रावधान किया जाना चाहिए ताकि बाढ़ में जो परेशानी लोगों ने झेली है, वह दोबारा न हो। - संदीप सचदेवा, मनोनीत पार्षद, नगर निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed