फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Broken pulley of Nishan Sahib, young man trapped at a height of 100 feet

Ambala News: निशान साहिब की टूटी चरखी, 100 फीट की ऊंचाई पर फंसा युवक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Nov 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Broken pulley of Nishan Sahib, young man trapped at a height of 100 feet
अंबाला। सिटी के मंजी साहिब गुरुद्वारा में सोमवार को निशान साहिब के वस्त्र बदलने के लिए 100 फीट की ऊंचाई पर चढ़ा युवक अचानक चरखी टूटने के कारण ऊपर ही फंस गया। पहले गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य व अन्य संगत युवक को नीचे उतारने का प्रयास करते रहे लेकिन कोई समाधान होते नहीं दिखा। करीब दो घंंटे बाद गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की तरफ से क्रेन की मदद से उसे उतारा गया और संगत की सांस में सांस आई।
विज्ञापन

सूचना पाकर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। बता दें कि गुरुपर्व के मौके पर गुरुद्वारा साहिब में निशान साहिब के वस्त्र बदले जाने थे। हर बार की तरफ युवक निशान साहिब के वस्त्र बदलने के लिए चरखी की मदद से ऊपर चढ़ गया। अभी वस्त्र बदलकर नीचे आने का प्रयास करने लगा तो अचानक चरखी टूट गई। ऐसे में युवक ऊपर ही फंस गया। यह पूरा घटनाक्रम गुरुद्वारा साहिब में लगी सीसीटीवी में कैद हो गया। उधर, एसजीपीसी सदस्य हरपाल सिंह मच्छौंडा ने बताया कि पहली पातशाही जगत गुरुनानक देव का 554वां प्रकाश पर्व मनाया जा रहा है। गुरु पर्व पर गुरुद्वारे में कीर्तन चल रहा है। इस दौरान निशान साहिब के वस्त्र बदलने के लिए युवक ऊपर चढ़ा था। अचानक 100 फीट की ऊंचाई पर चरखी टूट गई। तुरंत मौके पर क्रेन बुलाकर युवक को नीचे उतारा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed