फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bomb falls while Airforce's plane takes off from Ambala Airbase

एयरफोर्स की ‘नाइट फ्लाइंग’ एक्सरसाइज में लापरवाही, बड़ा हादसा बचा

Sat, 14 Dec 2013 04:22 PM IST
अंबाला
अंबाला Updated Sat, 14 Dec 2013 04:22 PM IST
विज्ञापन
Bomb falls while Airforce's plane takes off from Ambala Airbase
अंबाला एयरफोर्स स्टेशन अंबाला के भीतर बम डिफ्यूज करते हुए जो धमाका हुआ, उसने भले ही लोगों में दहशत फैला दी। लेकिन यह यह बड़ा हादसा बच गया।
विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार यह घटना एयरफोर्स की ‘नाइट फ्लाइंग’ एक्सरसाइज के  दौरान बीती रात्रि हुई थी। सूत्र बताते हैं कि एयरफोर्स अथारिटी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दे दिए हैं, जबकि पुलिस इस मामले में अलग से तहकीकात कर रही है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार एयरफोर्स की रूटीन नाइट फ्लाइंग एक्सरसाइज चल रही थी। इस एक्सरसाइज में एयर बमों और तेल के टैंकरों को जहाज के सिस्टम में लोड कर उनकी फ्लाइंग करवाई जाती है। रूटीन एक्सरसाइज की तरह सबकुछ ठीकठाक चल रहा था। टेक ऑफ करते एक बम जहाज के सिस्टम में से ही रिजेक्ट होकर नीचे गिर गया।
विज्ञापन

ये देखकर एक दम हड़कंप की स्थिति मच गई और तुरंत एक्सरसाइज ही बंद करनी पड़ी। उसके बाद से एयरफोर्स अफसर भी चिंतित थे। जहां बम गिरा था, वह एयरफोर्स स्टेशन का एक छोर है। जहां से आबादी वाला इलाका बिल्कुल साथ सटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर, जहाज के रिजेक्ट हो चुके सिस्टम से गिरे बम को उठाकर कहीं और ले जाना या उसे ज्यादा देर तक जिंदा रखना एयरफोर्स अथारिटी के लिए मुमकिन नहीं था। इसलिए एयरफोर्स अथारिटी इस बम को डिफ्यूज करने के लिए अपनी कार्रवाई में लगी हुई थी। बम के आसपास मिट्टी भरी बोरियों के दो बड़े बंकर भी तैयार किए गए।

सूत्रों के अनुसार शुक्रवार सुबह दस बजे के आसपास एयरफोर्स अथारिटी ने अपनी पूरी तैयारी के साथ वहीं मौके पर ही बम को डिफ्यूज कर दिया। जिसने ट्विनसिटी में दहशत फैला दी।

बम अगर आबादी पर गिरता तो...
भले ही अभी तक इस घटना पर एयरफोर्स अथारिटी ने कोई औपचारिक बयान या जानकारी नहीं दी। मगर यदि जहाज टैक ऑफ कर जाता और ये बम आबादी पर गिर जाता था, तो बहुत बढ़ा नुकसान हो सकता था।

 अब एयरफोर्स अथारिटी इस बात की जांच कर रही है कि आखिरकार ये बम जहाज के सिस्टम से रिजेक्ट कैसे हुआ? उधर, पुलिस भी यह तहकीकात कर रही है कि बलास्ट की वजह क्या है और किस स्तर पर लापरवाही हुई है?


जोरदार धमाके का नहीं था अंदाजा
दरअसल, इस बम को डिफ्यूज करने के लिए एयरफोर्स ने पूरी तैयारी कर  रखी थी। मिट्टी के दो बड़े बंकर भी बनाए गए। लेकिन एयरफोर्स अथारिटी को इस बात का अंदाजा नहीं था कि बम के टुकड़े बाहर दूर तक जा गिरेंगे।

एयरफोर्स अथारिटी का यही अंदाजा गलत निकला और इस धमाके ने लोगों को दहला दिया और बम के टुकड़ों से लोग घायल होते-होते बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed