फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Boating facility will be available in eight acres of lake, restaurant will open

Ambala News: आठ एकड़ में बनी झील में मिलेगी बोटिंग की सुविधा, खुलेगा रेस्त्रां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
Boating facility will be available in eight acres of lake, restaurant will open
अंबाला। तोपखाना क्षेत्र में आठ एकड़ जमीन पर बनी झील में लोगों को बोटिंग की सुविधा मिलेगी। वहीं झील किनारे एक मिनी रेस्त्रां खोला जाएगा ताकि यहां आने वाले लोग स्वादिष्ट व्यंजनों का लुत्फ ले सकें। इसे लेकर कैंटोनमेंट बोर्ड ने टेंडर जारी कर दिया है। टेंडर में हिस्सा लेने की तारीख 17 मई रखी गई है।
विज्ञापन

इसके अलावा बोर्ड क्षेत्र में आने वाले छोटे और बड़े पार्काें का सुंदरीकरण भी किया जाएगा। इस कार्य के लिए 26.50 लाख रुपये की राशि खर्च की जाएगी। इसी प्रकार बोर्ड द्वारा संरक्षित की गई धरोहरों के रख-रखाव को लेकर भी 10.50 लाख रुपये बजट तैयार किया गया है। उक्त दोनों कार्याें के टेंडर में हिस्सा लेने की अंतिम तारीख 31 मई रखी गई है। टेंडरों में हिस्सा लेने वाले लोगों के लिए कुछ नियम भी बनाए गए हैं जोकि ऑनलाइन तरीके से पूरे किए जाएंगे।
विज्ञापन


झूले सहित व्यायाम उपकरण लगाए
कैंटोनमेंट बोर्ड क्षेत्र में कुछ ऐसी जगह को चिह्नित किया गया है, जहां बच्चों के लिए झूले और युवाओं के लिए व्यायाम उपकरण लगाने का कार्य किया जा रहा है। ताकि स्थानीय लोगों को उनके घर के नजदीक ही यह सुविधाएं मिल सकें। इसमें मुख्य चौक-चौराहों के नजदीक की खाली जगह को पेड़-पौधे लगाकर छोटे पार्क के तौर पर विकसित किया जा रहा है ताकि यहां भी झूले व अन्य उपकरण लगाए जा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


निगरानी के लिए टीम गठित
बोर्ड क्षेत्र में सुख-सुविधाओं को लेकर सभी प्रकार की व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें, इसके लिए भी दो टीमों का गठन किया गया है जोकि साफ-सफाई, स्ट्रीट लाइट सहित चौक-चौराहों की निगरानी कर रही हैं जोकि समस्या होने पर तुरंत इसकी जानकारी विभागीय अधिकारियों को देते हैं और फिर तुरंत समस्या का समाधान करवाते हैं। इसके अलावा बोर्ड की सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा गोवंश के लिए एक छोटी गोशाला का निर्माण भी बोर्ड कार्यालय के नजदीक किया गया है। वहीं कुत्तों की नसबंदी का कार्य भी लगातार जारी है।

----------------------
बोर्ड क्षेत्र के पार्काें को सुंदर बनाने और रख-रखाव के लिए टेंडर जारी किया गया है। इसी प्रकार क्षेत्र में बनी धरोहरों को भी दुरुस्त रखा जाएगा। वहीं तोपखाना परेड में 8 एकड़ से बनी झील में जल्द ही बोटिंग व खान-पान की सुविधा को भी उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
विनीत लोटे, मुख्य अधिशासी अधिकारी, कैंट बोर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed