फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Blood warriors made great donation, checked the health of patients in the camp

Ambala News: रक्तवीरों ने किया महादान, शिविर में मरीजों की सेहत जांची

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 20 Oct 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
Blood warriors made great donation, checked the health of patients in the camp
अंबाला सिटी। सिटी के नागरिक अस्पताल के सामने स्थित आईटीआई में वीरवार को अग्रवाल वैश्य समाज और अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में रक्तदान व स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ जिला उपायुक्त डॉ. शालीन ने किया। करीब 200 लोगों ने रक्तदान करने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाया था। जिला रेडक्राॅस से पहुंचे चिकित्सकों ने लोगों का चैकअप किया। इसके पश्चात 76 लोगों से ही रक्तदान करवाया। रक्तदाताओं को संस्था के पदाधिकारियों ने प्रशंसापत्र व स्मृति चिह्न आदि देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

डॉ. शालीन ने कहा कि शिविर में पहुंचे जिला उपायुक्त डॉ. शालीन ने कहा कि अग्रवाल वैश्य समाज के तत्वाधान में लगाए गए इस निशुल्क जांच शिविर में काफी लोगों को शारीरिक रूप से लाभ मिलेगा। वहीं रक्तदान शिविर में स्वेच्छा से रक्तदान करने वाले विद्यार्थियों व अन्य द्वारा इस पुनीत कार्य को करने के लिए उनकी सराहना की।
विज्ञापन

उन्होंने रक्तदाताओं को बैज लगाकर उनका सम्मान किया। जिला उपायुक्त का अग्रवाल वैश्य समाज की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष पवन अग्रवाल, अरूण गुप्ता, प्रधान सुरेश जिंदल व आयुष गुप्ता आदि ने बुके देकर सम्मानित किया। इस मौके पर अग्रवाल वैश्य समाज से पवन अग्रवाल, राकेश गुप्ता, राजेश अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, आयुश गुप्ता, अरूण कुमार, अनिल गुप्ता, आईटीआई के प्रिंसिपल भूपिन्द्र सांगवान, जिला रेडक्राॅस सोसायटी सचिव विजय लक्ष्मी, रेडक्राॅस से मनोज सैनी, स्टार ब्लड डोनर राजेन्द्र गर्ग आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन




450 मरीजों ने करवाई जांच



निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर में आदेश अस्पताल से पहुंचे अनुभवी चिकित्सकों ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। इनमें यूरोलॉजी, ऑर्थो, नेत्र विशेषज्ञ, जरनल ओपीड़ी, त्वचा रोग विशेषज्ञ आदि अनुभवी चिकित्सकों ने मरीजों के स्वास्थ्य की जांच की। वहीं मरीजों को दवाइयां भी निशुल्क वितरित की। यह शिविर शहरी प्रधान सुरेश जिंदल नव वैश्य समाज के युवा अध्यक्ष सचिन गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित किया गया। वहीं उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य जांच शिविर में करीब 450 लोगों ने अपनी बीमारियों से संबंधित जांच करवाई। शिविर के समापन पर एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें आईटीआई के करीब 1200 बच्चों सहित अन्य लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।








समाज के प्रति सेवा भाव के कार्य सभी को निरंतर करने चाहिए। इससे हमार समाज निरोगी रहेगा। स्वास्थ्य जांच शिविर के माध्यम से अनुभवी चिकित्सकों का लोगों को इलाज में लाभ मिलता है। वहीं रक्तदान करना भी किसी अन्य को जीवन दान देने बराबर माना गया है। रक्तदान सभी को अपने जीवन में निरंतर करते रहना चाहिए।
-पवन अग्रवाल डिम्पी, अग्रवाल वैश्य समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed