फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Block-district level sports competitions will be held from tomorrow to November 18

कल से 18 नवंबर तक होंगी खंड-जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Block-district level sports competitions will be held from tomorrow to November 18
अंबाला। खंड/जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के आयोजन के लिए शिक्षा सदन में सोमवार को एक बैठक का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा अधिकारी की मौजूदगी में खेल कैलेंडर बनाया गया। तय किया गया कि 10 से 18 नवंबर तक खंड व जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जोनल व जिला सचिव को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

बैठक में खंड शिक्षा अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए गए कि नेशनल अचीवमेंट सर्वे एनएएस के पेपर को लेकर यदि कोई चाहे तो 12 नवंबर को होने वाली क्रीड़ा प्रतियोगिता को 14 नवंबर को अपने स्तर पर करवा सकते हैं। प्रतियोगिताओं के लिए जोनल सचिव के तौर पर अंबाला 1 से प्राचार्य रावमावि दुराना व प्राचार्य माजरी, अंबाला 2 से प्राचार्य रावमावि रामपुर सरसेहड़ी व प्राचार्य सपेड़ा, साहा से प्राचार्य साहा लड़के व प्राचार्य समालखा, बराड़ा से प्राचार्य मुलाना व प्राचार्य सड़कपूर, शहजादपुर से प्राचार्य कोड़वाखुर्द व प्राचार्य धनाना, नारायणगढ़ से प्राचार्य नारायणगढ़ को चयनित किया गया है। वहीं जिला सचिव के तौर पर रावमावि प्राचार्य बब्याल व प्राचार्य मेन ब्रांच को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन

इससे पूर्व सर्वसम्मति से जोनल सचिव और जिला सचिव की नियुक्ति की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने की। इस मौके पर जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी, जिला परियोजना समन्वयक समग्र शिक्षा सुधीर कालड़ा, उप जिला शिक्षा अधिकारी मीना राठी, खंड शिक्षा अधिकारी अंबाला-1 मंजीत कौर, खंड शिक्षा अधिकारी अंबाला-2 रेनू अग्रवाल, बराड़ा से सुदेश कुमारी, साहा से वीना सिंघानिया, शहजादपुर से ज्योती रानी व खंड शिक्षा अधिकारी नारायणगढ़ से राकेश कुमार सहित प्राचार्य राजेंद्र सिंह व सहायक शिक्षा अधिकारी खेल भीम सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल कैलेंडर
खंड स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन 10 व 11 नवंबर को होगा। इसमें सिर्फ लड़के भाग ले सकेंगे। इसी प्रकार 12 व 13 नवंबर को लड़कियों के लिए निर्धारित किया गया है। वहीं जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन 15 व 16 नवंबर को लड़कों के लिए और 17 व 18 नवंबर को लड़कियों के लिए होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed