फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Blackout relaxation in Ambala Pak violates ceasefire Operation Sindoor

Blackout: अंबाला में जिला प्रशासन ने दी ब्लैक आउट से राहत, पॉवर बैकअप पर नहीं होंगी बाहरी लाइटें

Sun, 11 May 2025 04:56 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 11 May 2025 04:56 PM IST
सार

जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि रात के समय घर के बाहर लगी लाइट्स के लिए जनरेटर या इन्वर्टर का प्रयोग न करें। लोग घर के अंदर की लाइट्स के लिए डायरेक्ट सप्लाई, जनरेटर या इन्वर्टर का उपयोग कर सकते हैं।

विज्ञापन
Blackout relaxation in Ambala Pak violates ceasefire  Operation Sindoor
अंबाला में ब्लैकआउट से लोगों को राहत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अंबाला के लोगों को दो दिन बाद जिला प्रशासन ने ब्लैक आउट के नियमों से कुछ राहत दी है। शाम को जारी आदेश में उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने लोगों से एक अपील की। उन्होंने कहा कि सीमा पर युद्धविराम के मद्देनज़र स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन की लोगों से अपील 

ऐसे में सड़कों की लाइटें और बाजार सामान्य दिनों की तरह खुले रहेंगे। हालांकि, नागरिकों से अनुरोध है कि रात के समय घर के बाहर लगी लाइट्स के लिए जनरेटर या इन्वर्टर का प्रयोग न करें। लोग घर के अंदर की लाइट्स के लिए डायरेक्ट सप्लाई, जनरेटर या इन्वर्टर का उपयोग कर सकते हैं। इसके साथ ही ड्रोन उड़ाना सख्त वर्जित है। ऐसा करने वाले के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। केवल आधिकारिक चैनलों और जिला प्रशासन के सोशल मीडिया अकाउंट्स द्वारा दी गई सूचनाओं और निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन


बता दें कि पाकिस्तान ने बीते कल युद्ध विराम की घोषणा के बाद एक बार फिर से जम्मू में सीमा से सटे इलाकों में फायरिंग शुरू कर दी थी जिसके बाद हरियाणा के दो जिलों सीरसा और हिसार को ब्लैकआउट कर दिया गया था। वहीं, अंबाला में लोगों को एहतियात बरतने की अपील जिला प्रशासन ने की थी। बेवजह घरों से निकलने की प्रशासन ने लोगों से अपील की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: India Pak Tension: हरियाणा में डॉक्टरों और कर्मियों की छुट्टियां पर बड़ा फैसला, सरकार ने जारी किया नया आदेश
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed