फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   BJP's son's death was not a murder but an accident!

Ambala News: भाजपाई के बेटे की मौत हत्या नहीं हादसा!

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Aug 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
BJP's son's death was not a murder but an accident!
मृतक परविंदर सिंह।
अंबाला सिटी। भाजपा नेता साहब सिंह के बेटे परविंदर सिंह की मौत की गुत्थी सुलझ गई है। इस घटना पर चल रही चर्चाओं को विराम मिल गया है। दरअसल स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) ने दो महीनों की जांच के बाद पाया कि यह हत्या नहीं, बल्कि हादसा है।
विज्ञापन

परविंदर सिंह की मौत तेज गति से गाड़ी का एक्सीडेंट होने और झटके से गर्दन टूटने के कारण ही हुई थी। एसआईटी में मामले की दोबारा जांच की। सभी एंगल देखे और मौके पर जाकर मुआयना तक किया। इसके बाद अब रिपोर्ट एसआईटी इंचार्ज डीएसपी जोगिंदर शर्मा ने उच्चाधिकारियों को सुपुर्द कर दी। अब बस एफएसएल की क्रैश टेस्ट रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। इस रिपोर्ट के आते ही केस पानी की तरह साफ हो जाएगा।
विज्ञापन

मधुवन से फॉरेंसिक एक्सपर्ट बुलाए

इस एसआईअी का गठन डीएसपी जोगिंदर सिंह के नेतृत्व में किया। उन्होंने मधुवन से फॉरेंसिक एक्सपर्ट, मृतक का पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टरों को साथ लिया। घटना स्थल पर मुआयना किया। इनके साथ सीन ऑफ क्राइम की टीम भी पहुंची। क्रैश टेस्ट के माध्यम से एक्सीडेंट को दोबारा से कराकर देखा गया। सभी सीसीटीवी फुटेज और संबंधित व्यक्तियाें से बात की। वहीं, डायल 112 पर कॉल जाने के सवाल उठ रहे थे, इसमें सामने आया कि आईफोन से ऑटोमेटिक खतरा होने पर एसओएस कॉल चली जाती है, वही कॉल डाॅयल 112 को गई थी। इसके बाद सभी टीमों ने अपने-अपने मत रखे। इसमें पोस्टमार्टम करने वाले चिकित्सकों ने बताया कि मृतक के घाव देखकर साफ प्रतीत होता है कि उसकी गर्दन किसी धारदार हथियार से नहीं कटी, बल्कि यह झटके से टूट कर गिरी है। कुछ केसों में अगर दबाव अधिक होता तो ऐसा हो सकता है। इसके साथ ही गर्दन के भीतर के हिस्सों पर भी झटके से टूटने के निशान थे, जिससे सिर धड़ से अलग हो गया। एसआईटी की अंतिम रिपोर्ट सौंप दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है पूरा मामला

दो माह पूर्व गांव भानोखेड़ी के पास देररात्रि को भाजपा नेता साहब सिंह मोहड़ी के बेटे परविंदर सिंह की एंडेवर गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। हादसा इतना तेज था कि परविंदर का सिर धड़ से अलग होकर पीछे की सीट पर जा गिरा। इसकी सूचना पुलिस को मृतक के मोबाइल से डायल 112 के जरिये मिली थी। इसके साथ ही गाड़ी में चालक के पास की सीट की तरफ ही बाहर से गाड़ी क्षतिग्रस्त हुई थी। इस मामले में इत्तेफाकिया कार्रवाई की गई थी। इसके बाद गृहमंत्री अनिल विज भाजपा नेता साहब सिंह के निवास स्थान पर बैठने गए थे तो उन्होंने पूरा मामला परिजनों से पूछा तो हैरान रह गए। उन्होंने इस मामले में कई सवाल खड़े किए और तत्काल एसआईटी से जांच कराने के निर्देश दिए। इस रिपोर्ट में सभी सवालों के जवाब दिए गए हैं।






इस मामले एसआईटी ने जांच पूरी कर ली है। हमें अपनी फाइंडिंग्स दे दी हैं। अब हम क्रैश टेस्ट रिपोर्ट व एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। सभी पक्षों से बात हो गई है।
-जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी, अंबाला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed