फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   BJP IT cell member Vikram Singh dies under suspicious circumstances

भाजपा आईटी सेल के सदस्य विक्रम सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:25 AM IST
विज्ञापन
BJP IT cell member Vikram Singh dies under suspicious circumstances
अंबाला। भाजपा आईटी सेल प्रमुख सदर मंडल के कार्यकारी सदस्य विक्रम सिंह नेगी की रविवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जाता है कि विक्रम कुछ समय से बीमार चल रहा था। अमृतसर गए परिजनों ने सुबह ही उनसे फोन पर बातचीत की थी। शाम के समय परिजनों ने फोन किया तो विक्रम ने नहीं उठाया। परिजनों ने पड़ोसियों को सूचना देकर घर भेजा। पड़ोसियों ने देखा कि विक्रम सिंह नेगी मृत अवस्था में पड़ा हुआ था।
विज्ञापन

बताया जाता है कि उनके नाक से खून निकल रहा था। सूचना मिलते ही इलाकावासी व भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। पुलिस की सुरक्षा एजेंसियों ने भी मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी। साथ ही पूरे घर को भी खंगाला। गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने भी घर पहुंचकर परिवार को सांत्वना दी। साथ ही विक्रम का पोस्टमार्टम डॉक्टरों के विशेष बोर्ड से करवाने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। हालांकि मौत को सुसाइड से जोड़कर देखा जा रहा है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए छावनी नागरिक अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवा दिया है।
विज्ञापन

सोमवार को शव का पोस्टमार्टम होगा। अंबाला कैंट थाना प्रभारी नरेश कुमार का कहना है कि फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हैं। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। मृतक विक्रम की पत्नी प्रभजोत कौर खुद वार्ड नंबर 25 की महिला प्रधान भी थी। वह नगर परिषद में कार्यरत थी। बताया जाता है कि पिछले साल ही छोटे भाई का देहांत हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed