फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bitch killed with sharp weapon

अंबाला: कुतिया की धारदार हथियार से हत्या

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Feb 2023 01:54 AM IST
विज्ञापन
Bitch killed with sharp weapon
अंबाला। गांव बहवलपुर में एक युवक ने कुतिया की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। जब आरोपी से पूछा कि ऐसा उसने क्यों किया तो आरोपी बोला- अक्सर काटने को दौड़ती थी। कुतिया ने चार-पांच दिन पहले ही छह बच्चों को जन्म दिया था। इस मामले में पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


चार-पांच दिन पहले दिया था बच्चों को जन्म
थाना अंबाला सदर पुलिस को दी शिकायत में रघुबीर सिंह ने बताया कि वह गांव बहबलपुर का निवासी है और उनके गांव बहबलपुर में चार से पांच दिन पहले एक कुतिया ने छह बच्चों को जन्म दिया था। इस भूरे रंग की कुतिया की गांव के ही एक युवक बबलू ने रात के समय धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। इस शिकायत के बाद पुलिस ने पशु की हत्या करने के लिए आईपीसी की धारा 429 और 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed