{"_id":"60663f338ebc3e8ccb01fe98","slug":"bhuppi-rana-take-on-production-warrntt-ambala-news-knl658494104","type":"story","status":"publish","title_hn":"कुरुक्षेत्र जेल से भुप्पी राणा को प्रोडक्शन वारंट पर लाई सीआईए-वन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कुरुक्षेत्र जेल से भुप्पी राणा को प्रोडक्शन वारंट पर लाई सीआईए-वन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौ दिन पूर्व सिटी के कालका चौक पर हुए दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए चुनौती है। इसी कड़ी में हत्याकांड के सूत्रधार माने जा रहे बीआर गैंग के सरगना भूपेंद्र सिंह उर्फ भूप्पी राणा को सीआईए-वन की टीम कुरुक्षेत्र जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई है। मोहाली में थाना हंडेसरा गांव जोधपुर निवासी भूप्पी राणा पर बरवाला, पंचकूला, नारायणगढ़ के अलावा पंजाब व अन्य राज्यों में हत्या, जानलेवा हमले सहित कई संगीन केस दर्ज हैं। वीरवार को कोर्ट से उसे चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
पुलिस के अनुसार वीरवार की सुबह भूप्पी राणा को प्रोडक्शन वांरट पर लेते ही उसके रिमांड की अपील दायर की गई जो कि मंजूर हो गई। उसके बाद नागरिक अस्पताल में उसका मेडिकल और कोरोना टेस्ट कराए गए। सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक पूछताछ में उसने अंबाला दोहरे हत्याकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है, लेकिन मामले से जुड़े कई सवालों पर अभी चुप्पी साध रखी है। ऐसे में उसे रिमांड पर लेकर विस्तार से पूछताछ की जा रही है। इससे पहले अंबाला दोहरे कांड में रेकी करने के आरोपी राकेश को पंचकूला से पुलिस ने गिरफ्तार किया था, उसे भी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। अब दोनों से पूछताछ के आधार पर पुलिस दोहरे हत्याकांड की कड़ियों को जोड़ने का प्रयास करेगी।
केस में यूं आया भूप्पी राणा का नाम
- 25 मार्च हो हुए डबल मर्डर में भूप्पी राणा और लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप की गैंगवार सामने आई। बताया गया कि लॉरेंस ने भूप्पी राणा के सहयोगियों की हत्या करवा दी। इसके बाद पंजाब के बंबीहा गैंग ने फेसबुक पर पोस्ट डालकर लिखा कि उन्होंने मनीष और मनप्रीत उर्फ मन्नी की हत्या करके तीन साल पहले हुए मीत बाउंसर की मौत का बदला ले लिया है। थोड़ी देर बाद जब मृतकों के नाम राहुल उर्फ अन्ना और प्रदीप उर्फ पंजा सामने आए तो ग्रुप ने पोस्ट डिलीट कर दी। घटना के दिन पेशी पर आए भूप्पी ने भी वारदात में किसी प्रकार की संलिप्तता से इंकार कर दिया था। 26 मार्च को रोमानिया से ऑपरेट हो रहे बंबीहा गैंग ने पोस्ट डालकर गलत लोगों की हत्या के लिए माफी मांगी और सही लोगों को हर हाल में उड़ाने की धमकी दे डाली। भूप्पी और बंबीहा गैंग की नजदीकियां सामने आने के बाद फिर भूप्पी पर निगाह टिक गई। रेकी के आरोप में पकड़े गए राकेश ने पूछताछ में कबूला कि उसने लॉरेंस ग्रुप के सदस्यों के बारे में तमाम जानकारियां फोन पर भूप्पी से साझा की है। इसी आधार पर भूप्पी को प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाए गए भूप्पी राणा से पूछताछ में हत्याकांड का सारा सच सामने आ जाएगा। कैसे योजना बनाई गई, कैसे शूटर बुलाए गए, बंबीहा गैंग से भूप्पी कैसे संपर्क करता रहा। राकेश उसे दुश्मनों की कोर्ट में पेशी, कार नंबर और अन्य जानकारियां देता रहा है, इन जानकारियों से उसने कब और कैसे फायदा उठाया। रिमांड में यही पता लगाया जाएगा।
-संदीप कुमार, इंचार्ज सीआईए-वन।