फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Become a devotee of God by becoming a Brahmajnani: Garima Bharti

ब्रह्मज्ञानी होकर बनें प्रभु का भक्त : गरिमा भारती

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
Become a devotee of God by becoming a Brahmajnani: Garima Bharti
नगर खेड़ा मंदिर में श्री कृष्ण कथामृत के दौरान लोगों को संबो​धित करतीं साध्वी गरिमा। संस्थां
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नारायणगढ़। दिव्य ज्योति जागृति संस्थान की ओर से नगर खेड़ा मंदिर में पांच दिवसीय श्री कृष्ण कथामृत का भव्य शुभारंभ हुआ। पहले दिन कथा व्यास गरिमा भारती ने प्रभु कथा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह कथा शाश्वत शांति और आत्मिक जागृति प्रदान करती है।
गरिमा भारती ने बताया कि प्रत्येक मनुष्य श्रेय मार्ग और प्रेय मार्ग के दोराहे पर खड़ा है। उन्होंने भगवान श्री कृष्ण के भक्त माधव दास का प्रसंग सुनाया। गरिमा भारती ने कहा, मन और आत्मा के बीच सही चयन न कर पाने की असमंजस की स्थिति ही आज के समाज में तनाव, उदासी और मनोवैज्ञानिक व्याधियों का मुख्य कारण है।
विज्ञापन

उन्होंने समझाया कि अंतरात्मा की आवाज सुनकर इन समस्याओं का समाधान संभव है। इसके लिए ब्रह्मज्ञानी संत की शरण में जाकर आत्म-साक्षात्कार करना अनिवार्य है। ब्रह्मज्ञानी बनकर ही मनुष्य सच्चा भक्त बनता है और जाति-पाति के संकीर्ण दायरों से ऊपर उठ पाता है। उन्होंने कहा कि इस अंतःकरण को जागृत करने के लिए पूर्ण सद्गुरु के सान्निध्य में प्रभु भक्ति से जुड़ना अति आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed