{"_id":"6542abec1b974de5540220a7","slug":"bawana-gang-threatens-to-kill-industrialist-ambala-news-c-18-1-knl1012-255080-2023-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambala News: उद्योगपति को बवाना गैंग की जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambala News: उद्योगपति को बवाना गैंग की जान से मारने की धमकी
Thu, 02 Nov 2023 01:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
Updated Thu, 02 Nov 2023 01:20 AM IST
विज्ञापन
अंबाला सिटी। अंबाला के उद्योगपति और समाजसेवी इंजीनियर बलबीर सिंह और उसके परिवार को बवाना गैंग के नाम से विदेशी नंबर से वाट्सएप पर मैसेज कर गोलियों से भूनने और जान से मारने की धमकी दी है।
शहर के सेक्टर 7 निवासी उद्योगपति बलबीर के अनुसार उसने दिल्ली निवासी सुभाष, उसकी पत्नी और माता के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दी थी। इसे लेकर 30 अक्तूबर को आरोपी ने पहले विदेशी नंबर से फोन किया जब फोन नहीं उठाया तो उसे वाट्सएप पर मैसेज भेजकर दो दिन में शिकायत वापस लेने की धमकी दी। आरोपी ने उसे और उसके बच्चों को दिवाली से पहले गोलियों से भून देने की चेतावनी दी है। उद्योगपति ने इस मामले में एसपी को शिकायत देकर सुरक्षा की मांग की है। हालांकि इस मामले में केस दर्ज नहीं किया है।
हरियाणवी भाषा में ऐसे दी धमकी
राम राम भाई, घंटी ना सुनरी तने, बवानिया गैंग से बोलूं लागे तू हमने नी जाने, रे भाई जो भी शिकायत तने सुभाष दिल्ली आले भाई के खिलाफ दी सै वा दो दिन के भीतर वापस कर ले, नी तो दिवाली ते पैले तणै तेरे बाल गोपाल ने गोलियां तै भून देंगे। कितनी भी पुलिस राख लै साथ थाणै म्हारे ते कोई ना बचावे,,,
विज्ञापन
पीड़ित उद्योगपति ने यह दी है शिकायत
एसपी अंबाला काे दी शिकायत में शहर के सेक्टर सात निवासी बलबीर सिंह ने बताया कि दो दिन पहले 30 अक्तूबर की दोपहर को वह अपने बलदेव नगर स्थित सुपरमैक्स इंजीनियर्स कार्यालय में बैठा था। इसी दौरान उसके दो नंबरों पर विदेशी नंबर से कॉल आई। इसे बलबीर सिंह ने अटेंड नहीं किया। इसके कुछ समय बाद बलबीर सिंह के दोनों नंबरों पर धमकी भरे मैसेज आए। मैसेज में लिखा था कि मैं बवानिया गैंग से बोल रहा हूं। जो शिकायत तूने दिल्ली निवासी सुभाष के खिलाफ दी है। वह दो दिन में वापस ले लो, नहीं तो दिवाली से पहले तुझे और तुम्हारे परिवार को जान से मारवा दूंगा।
बलबीर सिंह के अनुसार उसने एसपी अंबाला, एसएचओ साहा, और एएसपी अंबाला को दिल्ली निवासी सुभाष व उसकी पत्नी और माता के खिलाफ 2 करोड़ 26 लाख रुपये की धोखाधड़ी की शिकायत दी हुई है। पीड़ित उद्योगपति ने एसपी अंबाला से उसे और उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की गुहार लगाई और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की की मांग की।