{"_id":"e3e4fdbef1cdc557a1f43578c14401c8","slug":"batary-plates-worth-37-lakhs-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"37 लाख का बैट्री प्लेट बरामद, एक काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
37 लाख का बैट्री प्लेट बरामद, एक काबू
अंबाला
Updated Wed, 18 Sep 2013 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला मे उत्तराखंड पुलिस ने मंगलवार को शहर के जंडली कौलां में दबिश देकर 37 लाख का बैटरी प्लेट (सिक्का) बरामद किया है।
करीब 27 टन का यह बैटरी सिक्का उत्तराखंड की एक फैक्टरी से ऊना जाना था लेकिन ट्रक चालक इसे लेकर अंबाला पहुंच गया। माल की सप्लाई समय पर होने पर मामले का खुलासा हुआ।
इसके बाद उत्तराखंड पुलिस ने अंबाला में दबिश देकर एक आरोपी को काबू कर लिया, लेकिन दूसरा आरोपी फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार उत्तराखंड स्थित बैटरियां बनाने वाली पायलट कंपनी ने थाने में एफआइआर दर्ज करवाई थी। दर्ज शिकायत में कंपनी के अधिकारी ने बताया था कि एक अगस्त को कंपनी ने बैटरी की लेड से भरा एक ट्रक हिमाचल के लिए रवाना किया था लेकिन वह समय पर डिलीवरी देने नहीं पहुंचा।
तहकीकात करने पर पता चला की ड्राइवर और उसके दो अन्य साथी ट्रक में भरी करीब 37 लाख रुपये मूल्य की बैटरियों की लेड लेकर फरार हो चुके हैं।
पुलिस ने इसकी जांच पड़ताल की तो पता चला की ट्रक ड्राइवर चेतन शर्मा अंबाला के जंडली इलाके का रहने वाला है। जांच में यह भी पता चला कि जंडली के ही एक गोदाम में उसने कंपनी का यह लाखों रुपए मूल्य कीमत का सिक्का छिपा रखा है।
विज्ञापन
आरोपी की पहचान शहर जंडली निवासी चेतन शर्मा के रूप में हुई है, जबकि दूसरा आरोपी फरार है।
उत्तराखंड पुलिस के सब इंस्पेक्टर पंकज जोशी ने बताया कि जांच के बाद पता चला था कि बैटरियों का यह सिक्का अंबाला में छिपाकर रखा गया है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापामारी की, जिसके बाद पुलिस ने सामान बरामद कर लिया है।