फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bar association stopped work due to case registered against advocate

Ambala News: अधिवक्ता पर केस दर्ज होने से बार एसोसिएशन ने किया काम बंद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 03:39 AM IST
विज्ञापन
Bar association stopped work due to case registered against advocate
अंबाला सिटी। अंबाला शहर स्थित काेर्ट में मंगलवार को अधिवक्ताओं ने काम काज बंद रखकर विरोध किया। बार एसोसिएशन के नेतृत्व में अधिवक्ताओं का कहना था उनके साथी अधिवक्ता हर्ष साहनी के खिलाफ थाना अंबाला सिटी में गलत एफआईआर कराई गई है। इस मामले में पुलिस को निष्पक्षता से पहले जांच करनी चाहिए थी। ऐसे में अधिवक्ताओं ने काम बंद रखा तो लोगों को कोर्ट से जुड़े कार्यों को लेकर मायूस होकर लौटना पड़ा। इधर बार एसोसिएशन के हड़ताल पर जाने से पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। आनन फानन में पहले डीएसपी मुख्यालय ने अधिवक्ताओं की मांगें पूछी। इसके बाद बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की एसपी जशनदीप सिंह रंधावा से भी बात हुई। बार एसोसिएशन के प्रधान जबर चौधरी ने बताया कि पुलिस अधिकारियों ने नियमानुसार कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। जल्द ही समस्या का समाधान निकल जाएगी। मगर आगे बार एसोसिएशन हड़ताल को जारी रखेगी या नहीं इस पर संशय बना हुआ है।
विज्ञापन


नागरिक अस्पताल के चिकित्सक से दुर्व्यवहार के लगे हैं आरोप



अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में डयूटी पर तैनात डाक्टर के साथ दुर्व्यवहार करने के चलते एक एडवोकेट हर्ष साहनी पर सोमवार को मामला दर्ज हुआ था। पुलिस को दी शिकायत में डॉ संजय ने बताया कि रविवार को वह इमरजेंसी डयूटी पर तैनात थे। इसी दौरान अधिवक्ता हर्ष साहनी वहां पर अपने मरीज को दिखाने के लिए आए। डॉ संजय का आरोप है कि जब उन्होंने अधिवक्ता से पुराना कार्ड मांगा तो अधिवक्ता ने उन्हें धमकी देते हुए अस्पताल परिसर में हंगामा कर दिया। इतना ही नहीं अधिवक्ता ने अपने मोबाइल से वीडियो भी बनाई। डॉ संजय ने बताया कि इस दौरान कई गंभीर मरीज अस्पताल में आए हुए थे। उन्होंने यह भी कहा कि एडवोकेट ने उन्हें अपनी पुलिस अधिकारी पत्नी के नाम की भी धमकी दी है। पुलिस ने एडवोकेट हर्ष साहनी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed