फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Bank employees roared against privatization, said the economy would be destroyed

निजीकरण के खिलाफ गरजे बैंक कर्मचारी, बोले अर्थव्यवस्था हो जाएगी तबाह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 08 Dec 2021 12:57 AM IST
विज्ञापन
Bank employees roared against privatization, said the economy would be destroyed
अंबाला छावनी में बैंक के बाहर प्रदर्शन करते बैंककर्मी - फोटो : Ambala
यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर देशभर में निजीकरण के खिलाफ धरने प्रदर्शन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में मंगलवार शाम को करीब साढ़े 5.30 बजे छावनी में भी प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में सभी पब्लिक सेक्टर बैंकों के कर्मचारियों और अधिकारियों ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने पंजाब एंड सिंध बैंक के सामने नारेबाजी की। प्रदर्शन में सभी राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। इस प्रदर्शन में बैंकों की सात यूनियनों ने भाग लिया। इससे पहले चार दिसंबर को भी यूनाईटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियन के आह्वान पर चंडीगढ़ में एक दिन का धरना-प्रदर्शन किया गया था।
विज्ञापन

यूनियन के पदाधिकारियों ने बताया कि यदि सरकार द्वारा सरकारी बैंकों का निजीकरण किया गया तो देश की अर्थव्यवस्था को बड़ा नुकसान होगा। इस कारण देश में गरीबी बढ़ेगी और नौकरियों के अवसर समाप्त होंगे। भारत आर्थिक रूप से पिछड़ जाएगा। देश के लोग संवैधानिक संस्थाओं में आस्था व्यक्त नहीं कर पाएंगे। अगर सरकार ने इस फैसले को निरस्त नहीं किया तो देशभर के दस लाख बैंक कर्मचारी और अधिकारी 16 व 17 दिसंबर को दो दिवसीय राष्ट्रव्यापी हड़ताल करेंगे। यदि अनिश्चितकालीन हड़ताल पर भी जाना पड़ा तो इसके लिए भी तैयार हैं। इस मौके पर आरके गुलाटी, पीसी चौहान, जीएस ओबराय, अनिल ग्रोवर, अनिल शर्मा, विनोद कश्यप, जितेंद्र मल्होत्रा, पंकज जैन, पंकज रोहिला, मनजोत सिंह, ओपी शर्मा आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed