{"_id":"65dba00354986a391a02e774","slug":"ayushman-will-also-be-available-to-high-income-families-vij-ambala-news-c-36-1-amb1001-118886-2024-02-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिक आय वाले परिवार का भी बनेगा आयुष्मान : विज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिक आय वाले परिवार का भी बनेगा आयुष्मान : विज
विज्ञापन
अनिल विज, गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री, हरियाणा सरकार।
अंबाला। हरियाणा देश का पहला राज्य बन गया है। जहां हर नागरिक अपना आयुष्मान कार्ड बना सकता है। इस योजना के तहत परिवार सदस्य पांच लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज करवा सकता है।
उक्त जानकारी हरियाणा के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज ने दी। उन्होंने कहा कि यदि परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से कम है तो यह सुविधा बिल्कुल निशुल्क है। अगर परिवार की वार्षिक आय 1.80 लाख रुपये से लेकर तीन लाख रुपये वार्षिक तक है तो परिवार यह सुविधा 1500 रुपये प्रति वर्ष प्रीमियम देकर ले सकता है।
इसी प्रकार यदि परिवार की वार्षिक आय तीन लाख रुपये से लेकर छ लाख रुपये तक है तो परिवार चार हजार रुपये का अंशदान देकर यह सुविधा प्राप्त कर सकता है। यदि परिवार की वार्षिक आय छ लाख रुपए से अधिक है तो वह वार्षिक पांच हजार रुपये का अंशदान देकर इस सुविधा का लाभ ले सकता है अर्थात राज्य का हर आदमी आयुष्मान भारत कार्ड योजना का लाभ उठा सकता है। इसमें परिवार सदस्यों की आयु की कोई सीमा नहीं है और सूचीबद्ध अस्पताल में जाकर इलाज कराया जा सकता है। लाभार्थी पांच लाख रुपये में एक वर्ष तक निशुल्क इलाज करवा सकता है।
विज्ञापन
कांग्रेस सत्ता में आते ही दिखाती है असलियत
कर्नाटक के मंदिरों में टैक्स लगने के मामले में गृह मंत्री विज ने कहा कि कांग्रेस अपनी असली खासियत तभी दिखाती है जब इनकी सत्ता आती है। वैसे यह मंदिरों में जाकर माथा टेकते है और सत्ता में आते ही अपनी असलियत पर आ जाते हैं। मंदिरों पर टैक्स लगाना जजिया के सामान है और कांग्रेस यही कुछ करती है।
कांग्रेस और आप कमजोर पार्टी
हरियाणा में कांग्रेस और आप पार्टी द्वारा चुनाव से पहले गठबंधन करने पर चुटकी लेते हुए गृह मंत्री विज ने कहा कि कांग्रेस पहले कहती थी कि हम सभी 10 सीटों पर लड़ेंगे, मगर अब उसको डर के मारे समझौता करना पड़ रहा है। इसका मतलब है कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी कमजोर है। पंजाब में यह एक दूसरे के खिलाफ लड़ेंगे, पंजाब में यह एक-दूसरे पर आरोप लगाएंगे क्योंकि वहां समझौता हो नहीं रहा और हरियाणा व दिल्ली में यह गलबहियां पाएंगे।
हमारे काम कांग्रेस को नहीं आते नजर
कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा हरियाणा के बजट से कर्ज बढ़ने के बयान पर गृह मंत्री ने कहा कि सरकार ने एक लाख 90 हजार करोड़ का बजट पेश किया है। वित्तीय अनुशासन के तहत तीन प्रतिशत तक की इजाजत है और हमारा 2.77 प्रतिशत है और इसी के अंदर काम किया है। हम जो काम कर रहे हैं, वह उन्हें नजर नहीं आता। हमारे से पहले कांग्रेस की ही सरकार थी और 70 सालों में कुछ होता नजर नहीं आया। जबकि दस सालों में इतने काम हो गए कि अब इन्हें कर्जा नजर आ रहा है। विज ने कहा कि सरकार बजट के माध्यम से जो काम किया व खर्चा किया, उसे बता रही है।