फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Attention Chandigarh: Youths snatch gold chain from the neck of a woman riding an Activa.

Ambala News: चंडीगढ़ के ध्यानार्थ = एक्टिवा सवार महिला के गले से युवकों ने झपटी सोने की चेन

Sat, 04 Oct 2025 01:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Updated Sat, 04 Oct 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
Attention Chandigarh: Youths snatch gold chain from the neck of a woman riding an Activa.
अंबाला छावनी के दयालबाग चौक पर झपटमारों को पकड़ते राहगीर। वीडियो
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अंबाला। महेशनगर के ब्रह्मकुमारी चौक से दयालबाग जा रही महिला के गले से दो बाइक सवार युवकों ने चेन झपट ली। एक्टिवा पर सवार दंपती के साथ यह घटना हुई। दंपती ने बाइक सवार युवकों का पीछा किया तो घबराने की वजह से उनकी बाइक सड़क पर स्लिप कर गई। मौके पर पहुंचे दंपती सहित अन्य लोगों ने दोनों युवकों को पकड़ लिया। पहले तो उनकी पिटाई की गई और फिर उन्हें पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। दोनों आरोपियों के कब्जे से पंजाब नंबर की एक बाइक भी मिली है।
अर्जुन नगर निवासी दिनेश वालिया की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। महेशनगर थाने के सहायक पुलिस उप निरीक्षक सुशील कुमार ने बताया कि चेन स्नैचिंग की शिकायत दिनेश वालिया की तरफ से आई थी। उन्होंने बताया था कि वह पत्नी सहित अंबाला कैंट सदर बाजार से दो अक्तूबर को रात लगभग 9 बजे खरीददारी करके घर जा रहे थे। जब वो 9:15 बजे ब्रह्मकुमारी चौक से होते हुए दयालबाग चौक पर पहुंचे तो उसी समय एक काले रंग की बाइक पर दो लड़के आए और उनकी एक्टिवा के पीछे बैठी पत्नी के गले से सोने की चेन खींच ली। बाइक के पीछे नबर नहीं था। जांच अधिकारी ने बताया कि मामले की तहकीकात की जा रही है, जल्द ही आरोपियों का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन

इस मामले में शुक्रवार को एक सीसीटीवी फुटेज भी मिली है। इस फुटेज में दो अक्तूबर रात लगभग 8:40 बजे की रिकॉर्डिंग दर्ज है। इसमें पहले दो बाइक सवार युवकों का पीछा करते हुए एक व्यक्ति पहुंचता है और बाइक के सड़क पर गिरते ही तीनों व्यक्ति जमीन पर गिर जाते हैं। इस दौरान चोर-चोर की आवाज सुनकर नजदीक ही खड़े कुछ लोग मौके पर पहुंच जाते हैं और बाइक सवार आरोपियों को भागने से पहले ही काबू कर लेते हैं। इस दौरान पीड़ित पति व पत्नी भी मामले की जानकारी लोगों को देते हैं तो लोगों का गुस्सा भड़क जाता है। इसके बाद वो पहले दोनों झपटमारों की धुनाई करते हैं। कुछ समय बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबाला छावनी के दयालबाग चौक पर झपटमारों को पकड़ते राहगीर। वीडियो

अंबाला छावनी के दयालबाग चौक पर झपटमारों को पकड़ते राहगीर। वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed