फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Attempt to murder restaurant operator sitting at cash counter, incident caught on CCTV

कैश काउंटर पर बैठे रेस्तरां संचालक की हत्या का प्रयास, वारदात सीसीटीवी में कैद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 01:32 AM IST
विज्ञापन
Attempt to murder restaurant operator sitting at cash counter, incident caught on CCTV
Attempt to murder restaurant operator sitting at cash counter, incident caught on CCTV - फोटो : Ambala
नारायणगढ़-अंबाला सिटी। कालाआंब-सढौरा रोड पर एक स्थित रेस्तरां संचालक की हत्या का प्रयास किया गया। किस्मत अच्छी थी इसलिए वह बच गया। बाइक पर सवार युवक ने उसकी हत्या के लिए दो गोलियां दागी लेकिन निशाना चूक गया। तीसरी गोली दागनी चाही तो उसके हथियार ने साथ नहीं दिया और गोली नहीं चली। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। सीसीटीवी में कैद हुई घटना में बिना नंबर की बाइक पर दो युवक सवार थे।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही नारायणगढ़ थाना प्रभारी और नारायणगढ़ डीएसपी मौके पर पहुंचे। जानलेवा हमले, आर्म्स एक्ट व अन्य धाराओं में केस दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी गई। आरोपियों की पहचान और धरपकड़ के प्रयास जारी हैं शहजादपुर के गांव रजपुरा वासी रंगाराम ने पुलिस को बताया कि वह उसने कालाआंब- सढौरा रोड पर मारकंडा रिवर साइड के नाम से रेस्तरां खोला है। शुक्रवार रात करीब दस बजे वह काउंटर पर बैठकर दिनभर के लेनदेन का हिसाब कर रहा था उसी दौरान लाल रंग की पग पहने हुए सरदार के पहनावा में एक नौजवान रेस्तरां के अंदर आया और उसने जान से मारने की नीयत से उसके ऊपर गोली दागी।
विज्ञापन

खाने का ऑर्डर समझकर पढ़ने लगा था कागज...
रेस्टोरेंट में आए व्यक्ति ने उसे सफेद लाइनदार कापी का कागज थमाया। उसे खाने का आर्डर समझकर रंगाराम ने खोलकर देखना शुरू किया तभी उस लड़के ने असलाह निकालकर उसकी दाहिनी साइड में फायर किया। जैसे ही ऊपर की तरफ देखा तो उस युवक ने उससे जान से मारने की नीयत से कुुर्सी पर दूसरा फायर किया। फायर कुुर्सी की तरफ दीवार में जाकर लगा। रंगाराम ने जब उस युवक के आगे हाथ जोड़कर पूछा कि वह कौन है तो उसने कोई बात नहीं सुनी। असलाह से उसकी तरफ दोबारा फायर करने की कोशिश की लेकिन किन्हीं कारणों से गोली नहीं चली। जान बचाने के लिए वह भागकर रेस्तरां में घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली की आवाज सुनकर अन्य कर्मचारी बाहर आ गए, युवक वहां से भाग गया। सीसीटीवी फुटेज में दिखा कि सढौरा की तरफ से एक सिल्वर रंग की बाइक पर दो लड़के आए थे। रेस्तरां के बाहर रुके। एक लड़का बाइक पर बैठा रहा तथा दूसरा उतरकर रेस्तरां में आया था। आर्डर देने के बहाने उसने रंगाराम को मारने की नीयत से गोलियां चलाई। तीसरी गोली न चलने के कारण वह बच गया। रंगाराम ने बताया कि बाइक पर कोई नंबर प्लेट नहीं दिखी। युवक करीब 35 साल का था। वह कुछ भी नहीं बोला, जिससे उसका भाषा और क्षेत्र का पता चल सके। किसी से रंजिश होने से इंकार करते हुए उनसे भविष्य में भी जान का खतरा बताया है। नारायणगढ़ थाना प्रभारी धूम सिंह के अनुसार रेस्तरां संचालक की हत्या के प्रयास के मामले में शामिल बाइक सवार जल्द गिरफ्तार किए जाएंगे।
मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन कर दिया गया है जल्द ही उन्हें काबू कर लिया जाएगा।
-अनिल कुमार, डीएसपी नारायणगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed