{"_id":"5f6d011e8ebc3ede2c2c3122","slug":"attack-on-youth-with-khief-ambala-news-knl45316815","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूगामाड़ी मंदिर के पास युवक पर चाकुओं से हमला, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गूगामाड़ी मंदिर के पास युवक पर चाकुओं से हमला, गंभीर
विज्ञापन
नदी मोहल्ला गूगामाड़ी मंदिर के पास बुुधवार देर रात कॉस्मेटिक की दुकान पर काम करने वाले जींद हाउस निवासी अंकुश पर कुछ लोगों ने चाकुओं से हमला कर दिया। हमलावरों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। घायल अंकुश को सिटी नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल के भाई हंसराज के बयान पर राजेश, गौरव, छोटा, दप्पी, अर्जुन व दप्पी वासी शहर के खिलाफ केस दर्ज किया गया। विवाद का कारण पुरानी रंजिश माना जा रहा है।
हंसराज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि अंशुल कपड़ा मार्केट में कॉस्मेटिक की दुकान पर काम करता है। रात 11 बजे खाना खाने के बाद वह माड़ी के पास टहल रहा था। इस दौरान हंसराज ने देखा कि कुछ युवक अंशुल को पीट रहे हैं। वह बचाने के लिए पहुंचता, इससे पहले उन्होंने उसे चाकुओं से वार कर घायल कर दिया। कोतवाली थाना प्रभारी इंस्पेक्टर रामकुमार के अनुसार झगड़े के केस में आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
-------------------