फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Attack on teacher, robbed five thousand rupees from retired captain

शिक्षक पर हमला, सेवानिवृत्त कैप्टन से लूटे पांच हजार रुपये

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:38 AM IST
विज्ञापन
Attack on teacher, robbed five thousand rupees from retired captain
नारायणगढ़। बेखौफ बदमाशों ने लूटपाट के इरादे से नारायणगढ़ में बुधवार को दिनदहाड़े दो वारदातों को अंजाम दिया। शिक्षक पर बाइक सवारों ने हमला किया लेकिन वे सफल न हो सके। इसके बाद रिटायर्ड कैप्टन के साथ मारपीट कर उन्होंने पांच हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। पुसि मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन

पहली वारदात राजकीय सीसे स्कूल नगला राजपूतान में कार्यरत राजनीतिक विज्ञान विषय के शिक्षक नवीन गंभीर के साथ हुई। पुलिस को दी शिकायत में उन्होंने बताया कि गांव डहर-अमली और रज्जू माजरा के बीच दो मोटरसाइकिल पर आए पांच नकाबपोशों ने उसके साथ मारपीट की। बताया कि छुट्टी के बाद वह 25 अगस्त को दोपहर करीब पौने एक बजे स्कूल से निकले थे।
विज्ञापन

जैसे ही गांव डहर और रज्जूमाजरा के बीच वह सुनसान जगह पर पहुंचे तो एक मोटरसाइकिल सवार युवकों ने उन्हें हाथ दिया। वह रुक गए लेकिन दूसरी तरफ से एक अन्य मोटरसाइकिल पर आए तीन आरोपियों ने उन पर रॉड से हमला कर दिया। इसी बीच जीप लेकर आ रहे एक व्यक्ति ने गाड़ी रोक ली तो आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद समस्त स्कूल स्टाफ प्रिंसिपल के साथ थाना नारायणगढ़ पहुंचा और शिकायत दर्ज करवाई। इस घटना के बाद से स्कूल के शिक्षक व अन्य स्टाफ भी सहमे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी क्रम में वार्ड नंबर 5 नारायणगढ़ निवासी 83 वर्षीय रिटायर्ड कैप्टन जगीर सिंह ने बताया कि वह बुधवार शाम करीब साढ़े चार बजे मिर्जापुरा की ओर से नारायणगढ़ की तरफ अपनी स्कूटी पर जा रहे थे। राधे फार्म रज्जू माजरा टी प्वाइंट के पास चार लड़कों ने उन्हें रुकवाया। जैसे ही उन्होंने स्कूटी रोकी तो उन पर डंडों से हमला कर दिया। वे मुंह ढके हुए थे। इसके बाद मोबाइल फोन और पर्स में रखे हुए पांच हजार रुपये लूट लिए।
इस दौरान कुछ लोग रोड पर पहुंचे तो आरोपी मौके से फरार हो गए। चारों बदमाश अपनी-अपनी मोटरसाइकिल से पहले मिर्जापुर गांव की तरफ और उसी समय थोड़ा आगे चलकर सढौरा की तरफ चले गए। जगीर सिंह स्कूटी लेकर लोटों चुंगी स्थिति अपनी दुकान जनता टायर नारायणगढ़ पहुंचे। वहां से उसका लड़का गुरजीत उन्हें इलाज के लिए सरकारी अस्पताल नारायणगढ़ ले गया। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। दोनों घटनाओं में काफी समानताएं लगती हैं। संभवत: एक ही गिरोह के लोगों ने दोनों वारदात को अंजाम दिया है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा। -धूम सिंह, थाना प्रभारी नारायणगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed