फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   atm uprooting disclosure

एटीएम उखाड़ने की वारदात का खुलासा, पांच गिरफ्तार, चार कुरुक्षेत्र के रहने वाले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 01:30 AM IST
विज्ञापन
atm uprooting disclosure
चार दिन पूर्व साहा चौक से 19.40 लाख रुपये भरे एटीएम उखाड़ने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पकडे़ गए चार आरोपी धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के हैं जबकि पकड़ा गया आरोपी व फरार चल रहे मास्टर माइंड जींद के हैं। मामले का खुलासा होेते ही अब पुलिस अन्य फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

मंगलवार सीआईए-टू ने कुरुक्षेत्र की लायलपुर बस्ती के सन्नी, सरस्वती कॉलोनी के हिमांशु, कीर्ति नगर के रमन ठाकुर, भगवान नगर के अमन और जींद के गांव बिधाना वासी बिट्टू पंचाल को गिरफ्तार कर लिया। उनसे 6.77 लाख रिकवर किए गए। साहा थाने में दर्ज चोरी के केस में आरोपियों को बुधवार कोर्ट में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जाएगा। वारदात में शामिल जींद के अंकित, नरेंद्र और अमित की तलाश के अलावा रिकवरी के प्रयास जारी हैं। सीसीटीवी फुटेज, मुखबिरी और साइबर सैल के सहयोग से पुलिस आरोपियों तक पहुंची।
विज्ञापन

संगीन मामले की फाइल मिलते ही सीआईए-टू ने कड़ियां जोड़ी तो संदिग्ध कुरुक्षेत्र के पाए गए। पुख्ता सबूत मिलते ही सभी को एक-एक कर हिरासत में ले लिया गया। अपना गुनाह मानते हुए किसी आरोपी ने घर तो किसी ने किराए के घर से अपना-अपना हिस्सा बरामद करवा दिया। इसके अलावा अन्य सहयोगियों की पहचान व गिरफ्तारी में सहयोग का विश्वास दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 फरवरी रात की घटना के अनुसार पुलिस अधीक्षक अभिषेक जोरवाल क्षेत्र में लगाई गश्त जांच रहे थे। साहा थाना प्रभारी की ड्यूटी भी चौक पर थी। उसी दौरान करीब आठ लोग सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का एटीएम उखाड़कर ले गए थे। सुबह बैंक खुलते समय घटना का खुलासा हुआ जब बाहर का ताला टूटा व भीतर से एटीएम गायब था।

डीएसपी कैंट रामकुमार व सीआईए टू इंचार्ज इंस्पेक्टर अमन के मुताबिक एटीएम चोरी की वारदात में पकड़े गए सन्नी से 65 हजार, बिट्टू से 4 लाख, हिमांशु से 70 हजार, रमन ठाकुर से 62 हजार और अमन कथूरिया से 80 हजार बरामद किए गए हैं। चोरी रकम उन्होंने आपस में बांट ली थी। पैसे कमाने की नीयत से इन लोगों ने अपराध किया। अन्य तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे बकाया पैसे रिकवर किए जाएंगे। पूछताछ में कई संगीन वारदात खुलने की उम्मीद है। पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed