फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Assault with neighbor youth, case

Ambala News: पड़ोसी युवक से मारपीट, केस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 19 Nov 2023 02:30 AM IST
विज्ञापन
Assault with neighbor youth, case
अंबाला। सिटी की वाल्मीकि बस्ती में अवैध शराब के संबंध में हुई छापामारी के कुछ दिन बाद ही आरोपी ने पड़ोसी युवक से मारपीट कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोपी छापामारी के बाद से ही युवक से रंजिश रखे हुए था। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी मन्नू के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

पीड़ित सिटी की वाल्मीकि बस्ती निवासी छोटा राम जी ने चौकी नंबर-4 पुलिस को सौंपी शिकायत में बताया कि आरोपी ने कुछ समय पहले ही उसके पड़ोस में मकान खरीदा था। वह अवैध रूप से शराब बेचने का धंधा करता है। शुक्रवार रात मन्नु के घर पर पुलिस की छापामारी की थी और काफी मात्रा में शराब पकड़ी थी। इसी की रंजिश में मन्नु ने पुलिस के जाने के बाद अपने साथी शार्तियो, गोपाल, लखन, मोगली, अरमान व अपनी घर वाली के साथ उस पर हमला कर दिया। शुक्रवार को उसकी भतीजी की शादी थी। शाम को विदाई के समय हमलावरों ने शादी समारोह में बाधा पहुंचाते हुए उससे मारपीट करनी शुरू कर दी। इस दौरान आरोपी ने उसे धमकाया कि दोबारा पुलिस को सूचना दी तो वह उन्हें परिवार समेत खत्म कर देगा। इस मारपीट में भतीजे साहिल को काफी चोटें आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed