फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   army starts Board of inquiry

सेना ने शुरू की ‘बोर्ड ऑफ इंक्वायरी’

Sat, 21 Dec 2013 12:08 AM IST
अंबाला
अंबाला Updated Sat, 21 Dec 2013 12:08 AM IST
विज्ञापन
army starts Board of inquiry
अंबाला छावनी में 31 अक्तूबर को करीब डेढ़ दर्जन फौजियों द्वारा सरेराह पुलिस कर्मियों व अन्य लोगों को पीटने व दो कारोबारियों का अपहरण कर उन्हें लहूलुहान करने के मामले में सेना ने अब ‘बोर्ड ऑफ इंक्वायरी’ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इसके लिए एक कर्नल और एक मेजर के नेतृत्व में बोर्ड का गठन किया गया है। जो इस पूरे मामले में जांच कर रहे हैं। सूत्राें के अनुसार इस बोर्ड ऑफ इंक्वायरी के तहत बोर्ड में शामिल अफसरों ने अपनी जांच शुरू कर दी है और इसके तहत पीड़ितों के बयान कलमबद्ध कर लिए गए हैं।
विज्ञापन


बताया जाता है कि पीड़ितों ने अफसरों के समक्ष दिए बयानों में इस घटना के दौरान जवानों के मचाए उत्पात  की सारी कहानी बयां कर दी है। जिसे लेकर सेना अफसर भी हैरान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के लिए गठित बोर्ड के अफसराें ने पुलिस से भी इस केस में कुछ जानकारी हासिल की है। सैन्य सूत्रों के अनुसार इस बोर्ड ऑफ इंक्वायरी की जांच रिपोर्ट सेना के आला अफसरों को भेजी जानी है, उसके बाद सेना इस केस में आगामी कार्रवाई का निर्णय लेगी।

उल्लेखनीय है इस बोर्ड ऑफ इंक्वायरी से पहले भी सेना की एक विशेष कमेटी इसी मसले की एक अलग जांच कर चुकी है। ये कमेटी एक लेफ्टिनेंट कर्नल के नेतृत्व में गठित की गई थी। इस विशेष कमेटी की जांच के बाद अब बोर्ड ऑफ इंक्वायरी शुरू की गई है।


पुलिस सेना को दे चुकी है दो गिरफ्तारी वारंट
इसी मसले में अंबाला पुलिस ने जवानों के खिलाफ कारोबारियों का अपहरण कर उनसे मारपीट करने, अन्य लोगों (दो पुलिसकर्मियों समेत) से मारपीट करने, मारने की  धमकी देने व सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में केस दर्ज कर चुकी है। इसी मामले में अब पुलिस जवानों की गिरफ्तारी चाहती है और इसके लिए दो गिरफ्तारी वारंट जारी कर सेना की संबंधित यूनिट अफसर को दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed