{"_id":"5890d8904f1c1b5979e80181","slug":"army-health-concern-will-be-in-every-ward-outdoor-gym-ambala","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेहत पर सेना फिक्रमंद, हर वार्ड में बनेंगे आउटडोर जिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेहत पर सेना फिक्रमंद, हर वार्ड में बनेंगे आउटडोर जिम
ब्यूरो/अमर उजाला अंबाला
Updated Wed, 01 Feb 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिनिस्ट्री ऑफ डिफेंस के अधीनस्थ कैंटोनमेंट बोर्ड अंबाला (सीबीए) अब अपने इलाके में रहने वाले लोगों की सेहत और फिटनेस को लेकर फिक्रमंद हो गया है। इसके चलते सीबीए ने अपने लोगों के लिए खास प्रोजेक्ट तैयार किया है। सीबीए अंबाला कैंटोनमेंट के अधीनस्थ सभी आठ वार्डों में आउटडोर जिम तैयार करवाएगा।
विज्ञापन
ये जिम दिल्ली कैंट बोर्ड की तर्ज पर तैयार होगा। इससे यहां लोगों व सेना के जवानों को खासा फायदा होगा ही, साथ ही ये प्रोजेक्ट अंबाला को स्मार्ट कैंटोनमेंट की दिशा में भी अग्रसर करने में भी सहायक साबित होगा। अंबाला कैंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ वरुण कालिया और उनकी टीम ने इस खास प्रोजेक्ट का खाका तैयार किया है।
विज्ञापन
पार्षदों की मदद से जगह का होगा चयन
अंबाला कैंटोनमेंट बोर्ड के अधीनस्थ करीबन 70 हजार आबादी के आठ वार्ड हैं। इनमें इन आउटडोर जिमखाना को तैयार किया जाना है। इसके लिए कैंटोनमेंट बोर्ड के अफसर सभी वार्ड पार्षदों की संस्तुति के बाद उन वार्डों में इन आउटडोर जिमखाना की जगह का चयन करेंगे। प्रयास किया जा रहा है कि ये जिमखाने हर वार्ड में मौजूद छोटे या बड़े पार्कों या फिर किसी सार्वजनिक ओपन लैंड पर स्थापित किए जाएं, जहां इलाकावासी सुबह या शाम की सैर या व्यायाम के लिए एकत्र होते हों। सीबीए अफसर जल्द ही पार्षदों से चर्चा कर हर वार्ड के लिए जिमखाना स्थापित करने की आउटडोर जगह का चयन कर देंगे।
विज्ञापन
कुछ इस तरह होगा आउटडोर जिमखाना
सभी आठ वार्डों में आउटडोर जिमखाना तैयार करने के लिए लगभग 25 लाख का बजट पास किया गया है। इस जिमखाना में कई तरह के एडवांस फिटनेस उपकरण खरीदकर उन्हें स्थायी रू प से जमीनों में कंकरीट से फिक्स कर दिए जाएंगे। इसके इस्तेमाल में किसी भी प्रकार के ट्रेनर की जरूरत न पड़ेगी। इससे लोगों को बॉडी फिटनेस के लिए महंगे जिम क्लबों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। इन उपकरणों का नुकसान न हो, इसके लिए सभी जिमखाना क्लबों में लोगों से अपीलनुमा सूचनाएं भी चस्पा की जाएंगी। इसमें वार्ड के लोगों से आह्वान किया जाएगा कि संबंधित आउटडोर जिमखाना उन्हीं का है, इसलिए इसकी देखरेख व संरक्षण उनकी नैतिक जिम्मेवारी भी बनता है।
स्मार्ट कैंटोनमेंट की दिशा में यह एक खास प्रोजेक्ट है। दरअसल, आज के दौर में बॉडी फिटनेस बहुत जरूरी है और इसी के लिए लोगों को वक्त नहीं मिलता। इसलिए आउटडोर जिमखाना को वहीं स्थापित किया जा रहा है, जहां वे रोजाना सैर के लिए आते हैं, वहीं इन उपकरणों से वे जिम भी कर पाएंगे। इस प्रोजेक्ट के लिए सीनियर अफसर भी पूरा प्रोत्साहन दे रहे हैं और इससे वार्डवासियों को बहुत फायदा होगा।
-वरुण कालिया, चीफ एग्जीक्यूटिव अफसर, अंबाला कैंटोनमेंट बोर्ड