{"_id":"6175b16d3a90a4186c565ed1","slug":"armaan-vanitha-rajpal-and-santosh-kumari-top-the-mini-marathon-ambala-news-knl87565671","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिनी मैराथन में अरमान, वनिता, राजपाल और संतोष कुमारी रहे अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिनी मैराथन में अरमान, वनिता, राजपाल और संतोष कुमारी रहे अव्वल
विज्ञापन
मैराथन के विजेता प्रतिभागियों के साथ बोर्ड अधिकारी व सदस्य।
- फोटो : Ambala
आजादी के अमृत महोत्सव के तहत रविवार को कैंटोनमेंट बोर्ड द्वारा एक मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। मैराथन में लगभग 250 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। मैराथन में 18 से 50 वर्ष और 50 वर्ष से ऊपर के पुरुष व महिलाओं के 2-2 ग्रुप बनाए गए थे। मैराथन में अरमान, वनिता, राजपाल और संतोष कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर आने वाले प्रतिभागियों को क्रमश: आठ हजार, छह हजार और चार हजार रुपये सहित प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया गया।
इससे मेजर जनरल पंकज बक्शी, जनरल अफसर कमांडिंग सब एरिया अंबाला ने मैराथन को झंडी दिखाकर सुबह 7 बजे रवाना किया। यह मैराथन 5 किलोमीटर की थी। मुख्य अधिशासी अधिकारी अनुज गोयल ने बताया कि कोरोना का टीका 18 वर्ष से नीचे के लोगों को अभी नहीं लगा है। इसलिए सरकार के दिशा-निर्देशों बच्चों को इसमें भाग नहीं लेने दिया गया।
कैंटोनमेंट बोर्ड के सदस्य अजय बवेजा ने बताया कि बोर्ड हर वर्ष इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन करता रहता है, ताकि यहां के निवासी स्वस्थ रहें और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहें। इस मौके पर कैंटोनमेंट बोर्ड के इंजीनियर सतीश गुप्ता, नरेश शर्मा, कार्यालय अधीक्षक प्रेम धमीजा, सफाई इंचार्ज संजय बंसल व धर्मेंद्र कुमार, स्टोर इंचार्ज व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
यह रहे विजेता
18 से 50 वर्ष के पुरुष ग्रुप में अरमान पहले स्थान पर, संतोष कुमार दूसरे और रण सिंह तीसरे स्थान पर रहे। इसी प्रकार 18 से 50 वर्ष के महिला ग्रुप में वनिता पहले स्थान पर, दीक्षा दूसरे और भावना तीसरे स्थान पर रहीं। तीसरे ग्रुप में 50 वर्ष से अधिक पुरुष वर्ग में राजपाल पहले स्थान पर, कैप्टन अनिल कुमार दूसरे और कंवलजीत तीसरे स्थान पर रहे। चौथे ग्रुप में 50 वर्ष से अधिक महिला वर्ग में अकेली महिला प्रतिभागी संतोष कुमारी को विजेता घोषित किया गया।