{"_id":"b154fe806f6550a3dc1807844dfe6a3e","slug":"appeal-of-officers-not-enthusiastically-celebrated-diwali-crackers","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफसरों की अपील, पटाखों से नहीं उत्साह से मनाए दीपावली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अफसरों की अपील, पटाखों से नहीं उत्साह से मनाए दीपावली
अंबाला
Updated Sat, 02 Nov 2013 09:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबाला में दिवाली पर्व को लेकर पूरी तरह से खुमारी छाई हुई है। बाजार जहां दिनभर खचाखच भरे रहे, वहीं लोगों ने भी शनिवार को दिवाली के लिए जमकर खरीदारी की। शनिवार सुबह से ही बाजारों में भारी हलचल शुरू हो गई थी।
सजावटी सामानों से लेकर दीयों इत्यादि की दुकानों, कपड़ों की दुकानों, क्राकरी व बर्तनों की दुकानों व गिफ्ट की दुकानों पर लोगों की खचाखच भीड़ जुटी रही। हालात यह रहा कि इन बाजारों में इतनी ज्यादा भीड़ थी कि लोगों का वहां से गुजरना बहुत मुश्किल बना हुआ था। थोक कारोबारियों की माने तो इस बार दिवाली पर दो अरब से ऊपर कारोबार की उम्मीद है।
लाइटिंग से जगमगाया बाजार
ट्विनसिटी के बाजारों में रात को बाजार एसोसिएशन की ओर से अपने-अपने बाजारों को शानदार लाइटिंग से सजाया गया। बाजारों में जहां रोशनी देखने लायक थी, वहीं देररात तक और दिवाली वाले दिन भी यह लाइटिंग बाजारों में लगी रहेगी।
विज्ञापन
बाजारों में वाहनों की एंट्री बंद
शनिवार और रविवार दोनों दिन सुबह आठ बजे से रात को आठ बजे तक बाजारों में वाहनों की एंट्री बंद रहेगी। शनिवार को भी वाहनों को बाजाराें के बाहर ही रोक दिया गया। दोपहिया व चौपहिया वाहनों को बाजारों में नहीं जाने दिया गया। रविवार को भी यही व्यवस्था रहेगी। पुलिस प्रशासन ने लोगों से आह्वान किया है कि बाजारों में वाहन न लेकर आए।
जवानों की छुट्टियां रद
सिविल पुलिस, आरपीएफ और जीआरपी पुलिस के जवानों की छुट्टियां रद कर दी गई है। दीवाली पर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा करने के उद्देश्य से ऐसे आदेश दिए गए हैं। जवान बाजारों, बस अड्डों व रेलवे स्टेशनों पर तैनात रहकर ड्यूटी देेंगे। बाजारों में जवान सुबह से लेकर देररात तक बाजारों में हर चौंक पर व मोहल्लों व कालोनियों के प्रमुख चौराहों पर तैनात रहेंगे। जबकि बाइकर्स व पीसीआर में भी जवान रातभर गश्त पर रहेंगे।
‘दीपावली का त्योहार रोशनी और हर्षोल्लास का पर्व है और प्रत्येक नागरिक को अनुशासित तरीके से यह त्यौहार मनाना चाहिए और कोई भी ऐसा कार्य न करें जो इस पावन त्यौहार की गरिमा के मुताबिक न हो।’
- नीलम प्रदीप कासनी, मंडलायुक्त अंबाला
‘दीपावली उजियारे का त्योहार है और इसे सादगी से मनायें। हर घर में खुशी हो इसके लिए जरूरी है कि हम सभी मिलकर यह त्योहार मनायें। जिला वासियों को दीपावली की शुभकामनाएं।’
- केएम पांडुरंग, डीसी अंबाला
‘दीपों के त्योहार पर प्रण लें कि आपसी भेदभाव मिटाकर काम करेंगे। लोगों से आग्रह है कि वे सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इस त्योहार को मनाएं। यदि कहीं पर कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई दे, तो पुलिस को सूचित करें। जुए और नशे से लोग दूर रहकर दीवाली मनाएं’
- राजबीर देसवाल, पुलिस आयुक्त अंबाला-पंचकूला
‘ऐसे अवसरों पर समाज विरोधी तत्व हिसंक और अन्य घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में रहते हैं। जरूरी है कि ऐसे त्योहारों पर सतर्क रहें। सभी मिलकर खुशियों के साथ यह त्योहार मनायें।’
- हामिद अख्तर, डीसीपी ग्रामीण
‘लावारिस वस्तुओं को न छुएं और इसकी सूचना पुलिस को दें। दीपों के त्योहार पर पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए इस त्योहार का आनंद उठायें। बाजारों में पुलिस लोगों की सुरक्षा के लिए दिक्कत होते ही उनसे संपर्क करें’
- विनोद कौशिक, डीसीपी शहरी
दिवाली पर पौधे लगाने का आह्वान
युवा कार्यक्रम एवं खेल विभाग अंबाला के सहयोग से शनिवार को मैटोर यूथ क्लब की ओर से शनिवार को गांव करधान में दीपावली के उपलक्ष्य में बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता खेल सचिव मधु ने की। इसमें युवा मंडल के प्रधान सोहन लाल ने युवाओं को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह रोशनी और खुशहाली का त्योहार हैं। इस मौके पर उपप्रधान साहिल, मंकरद, प्रमोद, मोनू रानी, पायल, सुनीता व अन्य सदस्य मौजूद रहे।
शुकलकुंड मार्केट में 1590 किलो पटाखे जब्त
सीआईए स्टाफ ने शुकलकुंड रोड मार्केट में छापामारी कर एक राखी दुकान से 1590 किलोग्राम पटाखों का जखीरा बरामद किया है। यहां पुलिस की काफी देर तक कार्रवाई चलती रही। उधर, प्रतिबंध के बावजूद बाजार में पटाखों का स्टॉक रखने के आरोप में पुलिस ने दुकान मालिक को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। अदालत ने दुकान मालिक को जमानत दे दी है।
जानकारी देते हुए सीआईए इंचार्ज कुलभूषण ने बताया कि शुक्लकुंड रोड बीआर राखी दुकान में सीआईए टीम द्वारा छापामारी की गई। मार्केट स्थित दुकान में काफी भारी संख्या में पटाखे पाए गए। उन्हाेंने बताया कि बीती रात छापामारी की कार्रवाई शुरू हुई थी। जोकि रात एक बजे तक चलती रही। सीआईए स्टाफ ने दुकान से 1590 किलोग्राम पटाखे बरामद किए और पटाखों को जब्त कर लिया गया है।