फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Animals of five districts will get treatment due to the formation of Veterinary Polyclinic

Ambala News: वेटरनिटी पॉलीक्लिनिक बनने से पांच जिलों के पशुओं को मिलेगा उपचार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 27 Apr 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
Animals of five districts will get treatment due to the formation of Veterinary Polyclinic
तरुण अग्रवाल
विज्ञापन

अंबाला सिटी। पशुओं के उपचार के लिए लोगों को दूसरे जिलों के चक्कर नहीं काटने पड़ेगे। अंबाला में ही जल्द वेटरनरी पॉलीक्लिनिक का निर्माण कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। पशु पालन व डेयरी विभाग की ओर से वेटरनरी अस्पताल निर्माण के लिए जगह का भी चयन कर लिया गया है और भवन निर्माण कार्य के लिए फाइल आगे बढ़ा दी है। इस वेटरनरी पॉलीक्लिनिक के निर्माण के बाद न केवल अंबाला बल्कि आसपास के चार जिलों के पशु पालकों को लाभ मिलेगा। साथ ही यहां पर आधुनिक मशीनों के साथ पशुओं के ऑपरेशन की भी सुविधा होगी। इसके अलावा यहां पर छोटे से लेकर बड़े सभी जानवरों का उपचार किया जाएगा। विभाग के अधिकारियों की मानें तो उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा बजट में की गई घोषणा के साथ ही फाइल पर कार्रवाई शुरू कर दी थी। साथ ही जिस जगह पर भवन का निर्माण किया जाना है, उसे भी साफ करवा दिया गया है।
पांच एकड़ में एक्सरे, अल्ट्रासाउंड का मिलेगा लाभ
वेटरनरी पॉलीक्लिनिक का निर्माण करीब पांच एकड़ जगह में किया जाएगा। इस पॉलीक्लिनिक में एक्सरे, अल्ट्रासाउंड, ऑपरेशन थियेटर आदि की सुविधा मिलेगी। इस समय सिरसा, भिवानी, रोहतक, जिंद, रेवाड़ी व अन्य में वेटरनरी पॉलीक्लिनिक है। जिनकी दूरी करीब 300 किलोमीटर है। ऐसे में अंबाला में इसका निर्माण होने के बाद काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


पालतु और बेसहारा सभी पशुओं को मिलेगा लाभ
इस वेटरनरी पॉलीक्लिनिक निर्माण के बाद न केवल पालतू पशु बल्कि बेसहारा पशुओं को भी काफी मिलेगा। जहां पालतु पशुओं के मालिक अपने पशुओं का उपचार करने के लिए अस्पताल में पहुंच जाएंगे। दूसरी ओर ऐसी बहुत सी संस्थाएं हैं जो बेसहारा पशुओं के उपचार के लिए काम करती हैं। ऐसी संस्थाओं को भी पशुओं के उपचार करवाने के लिए काफी दूर जाना पड़ता था। अंबाला जिले में ही करीब डेढ़ लाख गोवंश है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बजट में घोषणा के बाद ही वेटरनरी पॉलीक्लिनिक की फाइल आगे बढ़ा दी है और जगह भी चयनित कर उसे साफ करवा दिया है। फाइल को बीएंडआर को भेजा गया है आगे की कार्रवाई वह कर रहे हैं।
- डॉ. प्रेम सिंह, उप निदेशक, पशु पालन एवं डेयरी विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed