{"_id":"62912770be26f67b984cbe26","slug":"angry-youth-speak-out-for-not-getting-recruitment-ambala-news-knl109616172","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्ती न निकलने पर नाराज युवाओं का हल्ला बोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भर्ती न निकलने पर नाराज युवाओं का हल्ला बोल
विज्ञापन
अंबाला सिटी। भर्ती न निकलने और परीक्षा तिथियों को आगे बढ़ाने के विरोध में शुक्रवार को युवाओं ने उपायुक्त कार्यालय पर विरोध जताया। सैकड़ों की संख्या में युवा उपायुक्त कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। युवाओं ने कहा कि सरकार लगातार सीईटी की परीक्षा को आगे बढ़ा रही है। इस कारण पिछले कई साल से पढ़ाई कर रहे युवाओं के आगे रोजगार का संकट खड़ा हो गया है।
वहीं, युवाओं का कहना है पिछले काफी समय में भर्तियां निकाली भी गई थी, परंतु इसमें से बहुत सी भर्ती रद्द भी कर दी गई जो पूरी हुई उनके चयनित युवाओं की नियुक्ति नहीं की गई। अब सरकार की ओर से नई भर्तियां भी नहीं निकाली जा रही हैं। इस कारण युवाओं की उम्र निकलती जा रही है। युवाओं का कहना है कि सरकार को जल्द से जल्द नई भर्तियां निकालनी चाहिए, ताकि युवाओं को रोजगार मिल सके। इसके अलावा उन्होंने शिक्षा से 18 प्रतिशत जीएसटी हटाने की भी मांग की है। उनका कहना है कि सरकारी परीक्षा की तैयारी के लिए युवाओं को कोचिंग सेंटर जाना पड़ता है।
जहां की फीस बहुत अधिक है। जब वह इस संबंध में कोचिंग सेंटर संचालकों से बात करते हैं तो वह भी 18 प्रतिशत जीएसटी होने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा सभी का अधिकार है इसलिए शिक्षा को पूरी तरह से टैक्स फ्री किया जाना चाहिए। युवाओं ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द ही सरकार उनकी मांगों को नहीं मानती है तो पूरे प्रदेश के युवा सड़कों पर उतर कर सरकार का विरोध करेंगे।