फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   An empty diesel tanker parked on the highway exploded

Amabla: वेल्डिंग के लिए हाईवे किनारे खड़ा डीजल का खाली टैंकर फटा, दो लोग गंभीर रूप से घायल

Sun, 23 Nov 2025 06:10 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला Published by: शाहिल शर्मा Updated Sun, 23 Nov 2025 06:10 PM IST
सार

बलदेव नगर की गीता नगरी की सर्विस लेन पर खड़े एक इंडियन ऑयल कंपनी के खाली टैंकर में धमाका हो गया। इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन
An empty diesel tanker parked on the highway exploded
डीजल का खाली टैंकर फटा - फोटो : संवाद

विस्तार

अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे स्थित बलदेव नगर की गीता नगरी की सर्विस लेन पर खड़े एक इंडियन ऑयल कंपनी के खाली टैंकर में धमाका हो गया। यह हादसा दोपहर 12 बजे हुआ। चालक टैंकर वेल्डिंग करवाने के लिए खड़ा था कि अचानक जोरदार धमाका हुआ। टैंकर के पिछले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। जिस कारण दो राहगीर भी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


इन राहगीरों की पहचान अंबाला सिटी निवासी किशोर कुमार व आशा सिंह गार्डन निवासी सूरज के रूप में हुई। किशोर कुमार के सिर व चेहरे पर गहरे घाव होने के कारण चंडीगढ़ पीजीआई रेफर कर दिया। जबकि सूरज की टांग में फ्रेक्चर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी। बलदेव नगर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि हादसे में दो लोग घायल हुए हैं। उनके पास किसी के खिलाफ कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। इस बीच एक कबाड़ बिनने वाले सुनील कुमार की रेहड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed