फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ambulence drivers give altimatum

प्राइवेट एंबुलेंस चालकों ने दिया हड़ताल का अल्टीमेटम

Mon, 14 Sep 2015 12:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला
ब्यूरो/अमर उजाला/अंबाला Updated Mon, 14 Sep 2015 12:47 AM IST
विज्ञापन
ambulence drivers give altimatum

सरकार द्वारा प्रदेश भर में चल रही प्राइवेट एंबुलेंसों पर पैसेंजर व गुड्स टैक्स लगा दिए जाने के विरोध में रविवार को सभी एंबुलेंस चालक सिटी के सेक्टर आठ स्थित हुडा मैदान में एकत्रित हुए और सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान सभी ने मिलकर सुच्चा सिंह को प्रधान नियुक्त किया और साफ कर दिया कि जब तक सरकार फैसला नहीं बदलती, तब तक विरोध जारी रहेगा। एंबुलेंस चालक स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज से भी मिलने पहुंचे, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। स्वास्थ्य मंत्री की गैर मौजूदगी में एंबुलेंस चालक उनके पीए को अपना ज्ञापन सौंप आए। एंबुलेंस चालकों ने साफ कर दिया कि यदि सरकार ने उनकी समस्या की ओर ध्यान नहीं दिया तो 15 सितंबर से वह हड़ताल पर चले जाएंगे। सिटी हुडा मैदान में सभी एंबुलेंस चालकों को संबोधित करते हुए सुच्चा सिंह ने कहा कि सरकार एंबुलेंस चालकों पर अन्याय कर रही है। उन्होंने कहा कि एंबुलेंस संचालक न तो सवारियों को बिठाते हैं और न ही सामान ढोने का काम करते हैं, ऐसे में पैसेंजर व गुड्स टैक्स का कोई मतलब नहीं बनता।

उन्होंने कहा कि सरकार के आदेशों के अनुसार सभी प्राइवेट एंबुलेंस चालकों को वाहन की खरीद के समय कंपनी द्वारा निर्धारित कीमत का 6 प्रतिशत जमा करवाने के आदेश दिए गए हैं। इतना ही नहीं खरीदे गए समय के बाद जितने साल बीत गए उसके अनुसार जुर्माना भी लगाया जा रहा है। सुच्चा सिंह ने कहा कि एंबुलेंसों पर पैसेंजर टैक्स लगाया जाना सही नहीं है। साथ ही चालकों ने कहा कि कई एंबुलेंसों के तो यह हालात है कि जितनी उनके वाहन की कीमत नहीं है उससे कहीं ज्यादा सरकार द्वारा निर्धारित टैक्स बन चुका है। चालकों ने साफ कर दिया कि यदि सोमवार को उनकी समस्या का हल नहीं होता तो वह 15 सितंबर से हड़ताल पर चले जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed