फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   ambala's minte include in balakot air strike

बालाकोट एयर स्ट्राइक में अंबाला की मिंटी अग्रवाल ने संभाली थी फाइटरों की कमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jul 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
ambala's minte include in balakot air strike
दुश्मनों को सीमा पर मिग व जगुआर लड़ाकू विमानों से गिराना हो या फिर पूरे आपरेशन पर नजर रखनी हो। सबसे पहले अंबाला एयरफोर्स स्टेशन ही प्राथमिकता पर रहता है। इसका उदाहरण 26 फरवरी 2019 को ही देखने को मिला था। किस तरह पूरी बहादुरी से भारतीय वायुसेना ने सीमापार एयर स्ट्राइक कर आतंकी ठिकानों को ध्वस्त कर दिया था।
विज्ञापन

इस आपरेशन पर नजर रखनी वाली स्क्वॉड्रन लीडर भी अंबाला की ही मिंटी अग्रवाल थी। हालांकि मिंटी पंजाब वायु सेना में तैनात थी। इस आपरेशन की शुरूआत से लेकर आखिरी मैसेज तक पहुंचाने का जिम्मा मिंटी पर ही था। उधर, पुलवामा हमले को लेकर भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के बालाकोट पर हवाई हमला करने वाले जाबांजों को वीरता पदक देने की घोषणा वाली लिस्ट में मिंटी अग्रवाल का भी नाम था और वह पहली महिला थी जिसे यह पुरस्कार मिला।
विज्ञापन

राडार के जरिए पाकिस्तान की हर मूवमेंट थी मिंटी की नजर
वायुसेना के विंग कमांडर वर्धमान अभिनंदन ने पाकिस्तान के एफ-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया था। उस समय महिला स्क्वॉड्रन लीडर मिंटी अग्रवाल की अहम भूमिका रही। वायुसेना के राडार कंट्रोल स्टेशन पर तैनात होने पर तनावपूर्ण वातावरण में हालात को समझदारी से संभाला। बताया जाता है कि जब पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों ने उनके एयरबेस से उड़ान भरी और पीओके के रास्ते भारतीय वायु सीमा में प्रवेश करने के लिए आगे बढ़े तो मिंटी अग्रवाल ने श्रीनगर स्थित वायुसेना के एयरबेस को सूचित कर दिया, जहां विंग कमांडर अभिनंदन सहित कई भारतीय लड़ाकू विमान हाई अलर्ट पर थे। मिंटी अग्रवाल से सूचना मिलते ही अभिनंदन ने उड़ान भरी। इसके बाद मिंटी अग्रवाल हर पल पाकिस्तानी जेट की स्थिति के बारे में अभिनंदन को सचेत करती रहीं। दुश्मन के विमान की सही लोकेशन देने पर ही अभिनंदन ने टारगेट लॉक कर उसे ध्वस्त किया था। आखिरी समय में जैसे ही मिंटी ने पाकिस्तान सीमा देखकर अभिनंदन को मुड़ने का संकेत दिया था, तब तक वह विमान सहित पाकिस्तान की सीमा में घुस चुका था और ऑपरेशन सफल हुआ था। उस समय सुरक्षा कारणों से मिंटी अग्रवाल का नाम उजागर नहीं किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed