Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala: Runs of Sri Ganganagar–Samastipur Special Train Extended; 'Bharat Gaurav' Special Train for Ayodhya

Ambala: श्रीगंगानगर-समस्तीपुर स्पेशल ट्रेन के फेरों में किया विस्तार, अयोध्या के लिए भारत गौरव विशेष रेल

Sat, 28 Mar 2026 09:25 AM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, अंबाला (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Sat, 28 Mar 2026 09:25 AM IST
सार

रेलवे ने आगामी गर्मियों की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। उत्तर रेलवे ने श्रीगंगानगर और समस्तीपुर के बीच चलने वाली विशेष ट्रेनों के परिचालन की अवधि को जून के अंत तक बढ़ा दिया है।

विज्ञापन
Ambala: Runs of Sri Ganganagar–Samastipur Special Train Extended; 'Bharat Gaurav' Special Train for Ayodhya
भारतीय रेल

विस्तार

धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे शनिवार को अंबाला छावनी से अयोध्या कैंट के लिए विशेष भारत गौरव टूरिस्ट ट्रेन चलाएगा। ट्रेन नंबर 00452 को हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन विशेष रूप से उन श्रद्धालुओं के लिए चलाई जा रही है जो रामलला के दर्शन करना चाहते हैं।

विज्ञापन


इन स्टेशनों से सवार हो सकेंगे यात्री : रेलवे द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार, यह ट्रेन अंबाला से दोपहर 3 बजे प्रस्थान करेगी। रास्ते में यात्रियों की सुविधा के लिए हरियाणा और दिल्ली के प्रमुख स्टेशनों पर बोर्डिंग प्वाइंट्स दिए गए हैं। इसके तहत ट्रेन का कुरुक्षेत्र में ठहराव शाम 4 बजे, करनाल में 4:45 बजे, पानीपत में 5:45 बजे, सोनीपत में 6:55 बजे, पुरानी दिल्ली में रात 8:10 बजे ठहराव के बाद ट्रेन शनिवार 29 मार्च को सुबह 10:40 बजे अयोध्या कैंट पहुंचेगी।
विज्ञापन


कार्यक्रम: श्रद्धालु 30 मार्च की रात 8:20 बजे तक अयोध्या में रुक सकेंगे। इसके बाद ट्रेन वापस अंबाला के लिए प्रस्थान करेगी। वापसी में यह ट्रेन 31 मार्च को दोपहर 3:10 बजे अंबाला पहुंचेगी और यहां इस यात्रा का समापन होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन


साप्ताहिक आधार पर चलेंगी
रेलवे ने आगामी गर्मियों की छुट्टियों के दौरान यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। उत्तर रेलवे ने श्रीगंगानगर और समस्तीपुर के बीच चलने वाली विशेष ट्रेनों के परिचालन की अवधि को जून के अंत तक बढ़ा दिया है। इस फैसले से बिहार और राजस्थान के बीच सफर करने वाले हजारों यात्रियों को सीधा फायदा होगा।

रेलवे द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के अनुसार, ट्रेन नंबर 04731 श्रीगंगानगर-समस्तीपुर और 04732 समस्तीपुर-श्रीगंगानगर अब जून 2026 तक चलेंगी। ट्रेन नंबर 04731 प्रत्येक रविवार को श्रीगंगानगर से प्रस्थान करेगी। अब यह 5 अप्रैल से 28 जून 2026 तक कुल 13 अतिरिक्त फेरे लगाएगी। इसी प्रकार 04732 वापसी में प्रत्येक मंगलवार को समस्तीपुर से चलेगी। इसका विस्तार 7 अप्रैल से 30 जून 2026 तक के लिए किया गया है।

समय सारणी पर एक नजर
रेलवे ने स्पष्ट किया है कि ट्रेन के समय और ठहराव में कोई बदलाव नहीं किया गया है। श्रीगंगानगर से ट्रेन रविवार दोपहर 1:25 बजे रवाना होकर सोमवार रात 11:15 बजे समस्तीपुर पहुंचेगी। वापसी में समस्तीपुर से ट्रेन मंगलवार रात 12:45 बजे रवाना होकर बुधवार दोपहर 12:20 बजे श्रीगंगानगर पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग पर छपरा ग्रामीण, सोनपुर, हाजीपुर और मुजफ्फरपुर जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकते हुए गंतव्य तक पहुंचेगी। छपरा ग्रामीण और श्रीगंगानगर के बीच समय सारणी में कोई बदलाव नहीं है।


अधिकारी के अनुसार
गर्मियों के सीजन में यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए इन ट्रेनों के विस्तार का निर्णय लिया गया है। इससे यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में आसानी होगी। -हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क विभाग, उत्तर रेलवे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed