फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Ambala News ›   Ambala: Mother said - Police gave third degree to Navdeep, court ordered immediate medical treatment

Ambala: मां बोलीं - नवदीप को पुलिस ने दी थर्ड डिग्री, अदालत ने तत्काल मेडिकल कराने के दिए आदेश

Thu, 04 Apr 2024 10:28 PM IST
भूपेंद्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, अंबाला (हरियाणा)
अमर उजाला ब्यूरो, अंबाला (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 04 Apr 2024 10:28 PM IST
सार

शहर व छावनी के नागरिक अस्पताल में जांच हुई है। नवदीप ने बताया कि उसके पैरों पर पुलिसकर्मियों ने पूछताछ के दौरान रोलरनुमा चीज को चलाया। जिससे उसके चोटें आईं। इसके साथ ही शरीर के विभिन्न स्थानों पर चोट के नील पड़े हुए हैं।

विज्ञापन
Ambala: Mother said - Police gave third degree to Navdeep, court ordered immediate medical treatment
नागरिक अस्पताल में नवदीप के साथ जेल पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

किसान आंदोलन का चर्चित चेहरा और वाटर केनन बॉय के नाम से मशहूर नवदीप जलबेड़ा को पुलिस ने थर्ड डिग्री प्रताड़ना दी है। उसके ऊपर पैरों पर रोलर चलाया है और कई जगह चोट के निशान भी हैं। यह आरोप गुरुवार को नवदीप जलबेड़ा की मां नरेंद्र कौर ने लगाए। यह जानकारी नवदीप के अधिवक्ता ने दी।

विज्ञापन


अधिवक्ता ने नवदीप की मां की तरफ से सुबह अदालत में नवदीप के मेडिकल कराने की दरख्वास्त दी। इसके बाद अदालत ने संज्ञान लेते हुए सेंट्रल जेल अधीक्षक को तत्काल नवदीप का मेडिकल कराने के आदेश दिए। वहीं सीएमओ को भी चिकित्सकीय बोर्ड बैठाकर नवदीप की सभी प्रमुख जांचें कराने को कहा। इसके बाद जेल प्रशासन नवदीप को अपने साथ पहले अंबाला शहर के नागरिक अस्पताल में लेकर गए। वहां चिकित्सकों ने जांच की।
विज्ञापन


इसके बाद नवदीप के अल्ट्रासाउंड, एक्सरे कराया गया। वहीं एमआरआई की सुविधा अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में है, ऐसे में नवदीप को छावनी लाया गया। जहां पर उसकी एमआरआई हुई। चिकित्सकों की मानें तो अभी तक की जांच में किसी भी प्रकार की चोट की बात सामने नहीं आ रही है। हालांकि मांसपेशियों से संबंधित रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिवक्ता रोहित जैन ने बताया कि जेल में नवदीप की मां नरेंद्र कौर, बहन अनु और बतौर अधिवक्ता वह मिलने गए थे। जहां नवदीप ने बताया कि उसके पैरों पर पुलिसकर्मियों ने पूछताछ के दौरान रोलरनुमा चीज को चलाया। जिससे उसके चोटें आईं। इसके साथ ही शरीर के विभिन्न स्थानों पर चोट के नील पड़े हुए हैं।

 
चिकित्सकों का बोर्ड कर रहा जांच
नवदीप जलबेड़ा की चोटों से जुड़े मामले की जांच अब स्वास्थ्य विभाग के चिकित्सकों का बोर्ड कर रहा है। बोर्ड ही बताएगा कि नवदीप को किस जगह चोट लगी है। वहीं दूसरी तरफ नवदीप जलबेड़ा के पिता व किसान नेता जय सिंह जलबेड़ा का इस मामले पर कहना है कि उनके साथ सरकार ज्यादतियां कर रही है। इसका उन्हें पहले ही अंदाजा था। हरियाणा और पंजाब दोनों तरफ किसान मरे और घायल हुए उस पर किसी ने भी संज्ञान नहीं लिया। यह संघर्ष है जारी रहेगा। जो भी जत्थेबंदियां फैसला लेंगी उस आधार पर आंदोलन चलाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed